गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

Virat Kohli- Naveen ul Haq: निकोलस पूरन ने नवीन उल हक के साथ मिलकर की शर्मनाक हरकत, विराट कोहली का उड़ाया मजाक!

Virat Kohli- Naveen ul Haq: अफगानिस्तान के गेंदबाज नवीन उल हक का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हुआ था। उस मैच में आरसीबी के पूर्व कप्तान ।विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच भयानक लड़ाई हो गई थी। बस जब से ही नवीन सुर्खियों में बने हुए हैं।

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
17 मई 2023, 01:16 PM IST (17 मई 2023) अपडेट: 27 अक्टूबर 2026, 10:15 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Virat Kohli- Naveen ul Haq: अफगानिस्तान के गेंदबाज नवीन उल हक का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हुआ था। उस मैच में आरसीबी के पूर्व कप्तान ।विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच भयानक लड़ाई हो गई थी। बस जब से ही नवीन सुर्खियों में बने हुए हैं। नवीन ने मैच के बाद भी कोहली के साथ हुई लड़ाई को जारी रखा। उन्होंने बैंगलोर और मुंबई के मैच में विराट कोहली के आउट होने के बाद एक स्टोरी डाली थी।

IPL Dream 11: किसान का बेटा रातों रात बना करोड़पति, आईपीएल मैच के जरिए जीते दो करोड़ रूपये!

एक रिपोर्ट के अनुसार नवीन आरसीबी और मुंबई का मैच देखते हुए आम का लुत्फ उठा रहे थे। उस स्टोरी पर काफी विवाद हुआ था। क्योंकि स्टोरी से ऐसा लग रहा था कि वह आम के सहारे आरसीबी की खराब परफॉरमेंस पर ताना मार रहे थे। नवीन ने एक नहीं बल्कि दो बार बैकग्राउंड में बैंगलोर और मुंबई का मैच देखते हुए आम की फोटो खींच कर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाई थी। वहीं अब इस पूरे मामले पर निकोलस पूरन का रिएक्शन भी वायरल हो रहा है।

Virat Kohli- Naveen ul Haq: देखिए क्या हुआ

दरअसल, वेस्टइंडीज के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन जो आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। उस वीडियो में पूरन पहले खुद कैमरा के सामने आते हैं और कहते हैं कि ‘अनुमान लगाओ यह कौन है? ‘ इसके बाद वह कैमरा अपने साथ बैठे नवीन उल हक की तरफ मोड़ देते हैं। उसके बाद पूरन कहते हैं ‘द मैंगो गाय’। हाल ही में नवीन ने आम के जरिए इन डाइरेक्ट रूप से विराट कोहली को चिढ़ाने की कोशिश की थी।