यातायात के नियमों के ताख पर रखकर नाबालिक सड़कों पर दौड़ा रहे हैं वाहन
औरंगाबाद: यातायात के नियमों को ताख पर रखकर नाबालिक ई-रिक्शा सड़कों पर सरपट दौड़ा रहे हैं। शनिवार और रविवारको जिले के रमेश चौक के आस – पास कई नाबालिक बच्चे ई – रिक्शा चलाते देखे गए, जो सरेआम यातायात के नियमों को ताक पर रखकर ब
चित्र: Media Darshan फ़ोटो / विशेष संवाददाता | प्रतीकात्मक
औरंगाबाद:यातायात के नियमों को ताख पर रखकर नाबालिक ई-रिक्शा सड़कों पर सरपट दौड़ा रहे हैं। शनिवार और रविवारको जिले के रमेश चौक के आस – पास कई नाबालिक बच्चे ई – रिक्शा चलाते देखे गए, जो सरेआम यातायात के नियमों को ताक पर रखकर बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे थे। इस पर परिवहन पदाधिकारी को जरूर संज्ञान लेनी चाहिए। वैसे तो शनिवार एवं रविवार को अक्सर दो पहिया वाहन चालकों की हेलमेट चेकिंग एवं चार पहिया वाहन चालकों की सीट बेल्ट चेकिंग अक्सर की जाती है। लेकिन, सड़क पर नाबालिकों के हाथ में वाहन देखकर यही लगता है कि यह पर्याप्त नहीं है।निरंतर ड्राइविंग लाइसेंस की चेकिंग कर स्थिति में सुधार लाई जा सकती है। अन्यथा जिस प्रकार से मनमानी रूप से ऑटो एवं ई रिक्शा बिना रूट चाट के चलाए जा रहे हैं, वह आम जनों के जीवन से खिलवाड़ करने जैसा है। जिले के सरकारी तंत्र परिवहन कार्यालय से महज सौ मीटर फासले पर पर रमेश चौक स्थित है।
यहां पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई जाती है ताकि अनावश्यक रूप से वाहन खड़ी ना हो फिर भी यहां यातायात के नियमों की अवहेलना एक कटु सत्य है। अधिकांशतः अनावश्यक रूप से कई गाड़ियां खड़ी होती है। जिनकी वजह से हमेशा जान की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जिसका प्रमुख रूप से सबसे बड़ी कारण है वाहनों के रूट चार्ट का निर्धारण ना होना। क्योंकि, अगर रूट चार्ट का निर्धारण कर दिया जाए तो जाम की समस्या से निजात पाया जा सकता है। साथ ही जिस प्रकार से सीट बेल्ट एवं हेलमेट की चेकिंग की जाती है। उसी प्रकार से ड्राइविंग लाइसेंस का भी निरंतर चेकिंग होनी चाहिए और अगर नाबालिक वाहन चलाते पकड़े जाएं तो वाहन को जप्त करते हुए वाहन मालिक पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए तभी इस समस्या से निजात पाया जा सकता है। रमेश चौक, अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन, दानीबिगहा बस स्टैंड जैसे दर्जनों जगह हैं जहां प्रायः नाबालिगों को वाहन दौड़ाते आसानी से देखा जा सकता है।
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!