सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

वैशाली डीएम यशपाल मीणा ने इंटरमीडिएट परीक्षा के विभिन्न परीक्षा केंद्रों निरीक्षण किया

  हाजीपुर वैशाली- इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा के द्वारा हाजीपुर, महुआ एवं महनार अनुमंडल के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने चल रही परीक्षा का अवलोकन किया एवं केंद्र पर

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
2 फरवरी 2023, 09:48 AM (2 फरवरी 2023) 49 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

हाजीपुर वैशाली- इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा के द्वारा हाजीपुर, महुआ एवं महनार अनुमंडल के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने चल रही परीक्षा का अवलोकन किया एवं केंद्र पर उपस्थित दण्डाधिकारियों को पूरी चौकशी रखने का निर्देश दिया।

यहां से निकलने के बाद जिलाधिकारी हाजीपुर अंचल कार्यालय गए। हाजीपुर अंचल कार्यालय में हाजीपुर एवम बिदुपुर दोनों अंचलों के चल रहे भू-दस्तावेजों के डिजिटाइजेशन कार्य का अवलोकन किया गया एवं प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी के द्वारा इस कार्य मे और तेजी लाने के लिए यहां पर कंप्यूटर की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी महनार स्थित बालक उच्च विद्यालय भी गए वहां पर बाउंड्री स्थिति अच्छी नहीं पाई गई और वहां अतिक्रमण भी था। जिलाधिकारी के द्वारा विद्यालय परिसर से अतिक्रमण को तुरंत हटाने एवं बाउंड्री को पूरी तरह से दुरुस्त करा देने का निर्देश दिया गया। यहां क्षतिग्रस्त कमरे भी थे जिसे पूरी तरह से डिमोलिश करने का प्रस्ताव देने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!