बुधवार, 4 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी: बेटियों ने मारी बाजी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने आधिकारिक रूप से रिजल्ट घोषित किया। इस बार बिहार बोर्ड ने एक बार फिर सबसे जल्दी रिजल्ट जारी करने क

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
25 मार्च 2025, 02:57 PM IST (25 मार्च 2025) अपडेट: 1 नवंबर 2026, 08:24 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने आधिकारिक रूप से रिजल्ट घोषित किया। इस बार बिहार बोर्ड ने एक बार फिर सबसे जल्दी रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड कायम किया है।

रिजल्ट के अनुसार, इस साल भी छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और तीनों स्ट्रीम में टॉप किया है। साइंस स्ट्रीम में प्रिया जायसवाल ने 96.8% (484 मार्क्स), आर्ट्स स्ट्रीम में अंकिता कुमारी ने 94.6% (473 मार्क्स), और कॉमर्स स्ट्रीम में रोशनी कुमारी ने 95% (475 मार्क्स) अंक प्राप्त कर टॉप किया है।

रिजल्ट को छात्र BSEB की आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com और interbiharboard.com पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, ऑफलाइन मोड में भी सरकारी रिजल्ट सेवाओं के माध्यम से परिणाम देखे जा सकते हैं।

इस बार सबसे बेहतर प्रदर्शन साइंस स्ट्रीम के छात्रों ने किया है। परीक्षा में अच्छे रिजल्ट को लेकर छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।

बिहार बोर्ड पिछले कई सालों से देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी करने के लिए जाना जाता है। इस बार भी बोर्ड ने यह सिलसिला जारी रखते हुए रिकॉर्ड समय में रिजल्ट घोषित किया है। परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं!

SUBSCRIBE MEDIA DARSHAN