गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

शादी के मंडप में मिठाई के लिए हुआ हंगामा, दुल्हन के परिवार के साथ हो गया बड़ा हादसा!

पटना डेस्क: एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शादी के मंडप में रसगुल्ले के लिए ऐसा लड़ाई शुरू हुआ कि जब तक मोसे की जान नहीं चली गई। लोगों को चैन नहीं आया। दरअसल ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के मैनपुरी इलाके का है। जहां रसगुल्ले स

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
18 फरवरी 2023, 06:07 PM IST (18 फरवरी 2023) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 08:30 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शादी के मंडप में रसगुल्ले के लिए ऐसा लड़ाई शुरू हुआ कि जब तक मोसे की जान नहीं चली गई। लोगों को चैन नहीं आया। दरअसल ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के मैनपुरी इलाके का है। जहां रसगुल्ले से भरी बाल्टी चोरी हो जाने के बाद दुल्हन के मौसा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

एक रिपोर्ट के अनुसार दुल्हन के मौसा रणबीर सिंह अपने साढू की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए बीकापुर आए हुए थे। लड़की की बारात तय समय पर घर के दरवाजे पर पहुंच गई। यहां बाराती मिलकर दावत उड़ा रहे थे और घर के आंगन में शादी की कई रस्में चल रही थी। पूरा गांव शादी काफी इंजॉय कर रहा था। तभी अचानक लड़की दुल्हन के मौसा ने देखा कि कुछ युवक रसगुल्ले की बाल्टी चोरी करके ले जा रहे थे।

इसी के बाद उन्होंने उन युवकों को रोकने की कोशिश की। लेकिन वो युवक काफी भड़क गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। आरोपी पक्ष के लोग दुल्हन के मौसा रणबीर सिंह को तबतक पिटते रहे जबतक की उनकी जान नहीं चली गई। हालांकि, बीच बचाव करने पहुंचे रणबीर सिंह के साले को भी दोनों युवकों ने पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया।