गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट चली गोली, 14 जख्मी, तीन बदूक 9 गोली बरामद

चाँद(कैमूर)| कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के कोनहरा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई, वही मारपीट के दौरान फायरिंग की गई जिसमें दोनों पक्ष से 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह मे

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
9 अप्रैल 2022, 02:52 PM IST (9 अप्रैल 2022) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 09:28 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

चाँद(कैमूर)| कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के कोनहरा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई, वही मारपीट के दौरान फायरिंग की गई जिसमें दोनों पक्ष से 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह में चांद थाना क्षेत्र के कोनहरा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई|

भूमि विवाद को लेकर

घटना के बाद आनन-फानन में ग्रामीणों के द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांद पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। घायलों में एक पक्ष से विनोद खरवार ,रवि कुमार ,जैनइंद्र प्रसाद, शत्रुघ्न बिंद, रामसूरत बिंद, मुसई बिंद शत्रुघन कुमार, मनोज कुमार व शकुंतला देवी बताई जा रही है। जबकि दूसरे पक्ष से पंकज कुमार, नागेश प्रसाद ,लल्लू बिंद, मनीष प्रसाद व सतीश बिंद बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही चांद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

Read Also: बाइक सवार पति पत्नी दुर्घटनाग्रस्त हो बुरी तरह हुई घायल

रामसूरत बिंद ने आवेदन देकर चांद थाना में आरोप लगाया है। कि मेरी पत्नी शुक्रवार की सुबह में कटनी के लिए जा रही थी तो लल्लू बिंद के पक्ष से कुछ लोगों ने बोली बोला इस पर दोनों तरफ से बातचीत आगे बढ़ी और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे से जमकर मारपीट हुई जिसमें एक पक्ष से विनोद सिंह रवि कुमार जैनेंद्र बिंद, चतुर धन बिंद, रामसूरत बिन, मुसई बिंद सतुर धन बिंद, मनोज कुमार और शकुंतला देवी घायल हो गई| वहीं दूसरे पक्ष से लल्लू बिंद, नागेश बिंद, मंकज बिंद, सतीश बिन्द, मनीष घायल हो गए| मारपीट के दौरान छत पर चढ़कर तीन बार फायरिंग भी की गई| जिसमें एक लड़का मंकज कुमार को छरा लगा और वह घायल हो गया| जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांद में किया गया|

एक देशी रायफल,दो कट्टा 9 कारतूस बरामद

इस मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए चांद पुलिस ने कोनहरा गांव से एक देशी रायफल, दो देसी कट्टा ,9 जिंदा कारतूस और तीन खोखा बरामद किया| वहीं आर्म एक्ट मामले में राम प्रसाद बिंद, रामसूरत बिंद और मकडू बिंदु को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक पक्ष से रामसूरत बिंद ने 18 लोगों पर आवेदन देकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। वहीं दूसरे पक्ष से लल्लू बिंद ने 15 लोगों पर आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. इस संबंध में चांद थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है| गोली चलने की सूचना पर कोनहरा गांव में छापेमारी की गई जिसमें एक देशी राइफल दो देसी कट्टा 9 जिंदा कारतूस और 3 खोखा बरामद किया गया| वहीं आर्म्स एक्ट मामले में राम प्रसाद बिंद रामसूरत बिंद को गिरफ्तार किया गया दोनों से आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आलोक में जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी|

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.