सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में दो एक्सरे मशीन बनी शोभा की वस्तु

खागढ़िया: जिले के बेलदौर एक्सरे टेक्नीशियन का पद रिक्त रहने से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेलदौर में दो एक्सरे मशीन महज शोभा की वस्तु बनी हुई है. इसका समुचित लाभ पीएचसी में भर्ती होने वाले मरीजों को नहीं मिल पा रहा है. जरूरत पड़ने पर मरीजों क

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
10 मई 2022, 10:58 AM (10 मई 2022) 51 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
खागढ़िया: जिले के बेलदौर एक्सरे टेक्नीशियन का पद रिक्त रहने से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेलदौर में दो एक्सरे मशीन महज शोभा की वस्तु बनी हुई है. इसका समुचित लाभ पीएचसी में भर्ती होने वाले मरीजों को नहीं मिल पा रहा है. जरूरत पड़ने पर मरीजों को खुले बाजार में महंगी एक्सरे शुल्क देकर अपने जरूरतों को पूरा करना पड़ रहा है.
बेरोजगार छात्रों का हुआ आर्थिक नुकसान का जवाब कौंन देगा – सुरज सिंह
उल्लेखनीय है कि पहले तत्कालीना सांसद दिनेशचंद्र यादव के निधि से पीएचसी को एक एक्सरे मशीन दिया गया, जो कि टेकनीशियन के पद रिक्त रहने के कारण आज तक चालू नहीं हो पाया। कोरोना काल में पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से पीएचसी के द्वारा एक्सरे मशीन की खरीदारी की गई. इसके संचालन के लिए एक्सरे टेक्नीशियन सुनील कुमार जो गोगरी में पदस्थापित थे, उनकी प्रतिनियुक्ति अप्रैल 2021 में बेलदौर किया गया. उसके पांच माह रहने के बाद उनकी प्रतिनियुक्ति अलौली कर दिया गया, जबकि दो माह बाद अलौली से एक्सरे टेक्नीशियन तान्या कुमारी को स्थानांतरित कर बेलदौर पीएचसी में पदस्थापित किया गया. नवपदस्थापित एक्सरे टेक्नीशियन अक्टूबर 21 में अपना स्थानांतरण नालंदा जिला के नवादा में करवा ली, तबसे पीएचसी में एक्सरे मशीन रूम में ताला लटका हुआ है. इस संबंध में पीएचसी प्रभारी मुकेश कुमार से संपर्क कर जानकारी मांगी गई तो वे कुछ भी बताने से इंकार चले गए.(प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!