शनिवार, 19 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से दो मवेशी झुलसे

  वीरपुर: वीरपुर प्रखंड के जगदर पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित एक फूस की झोपड़ी में शुक्रवार की सुबह में अचानक आग लगने से झोपड़ी सहित उसमें रखे कई समान जलकर राख हो गया। इस अगलगी की घटना में जगदर वार्ड 1 निवासी मोहम्मद सुलेमान का फूस का

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
10 फरवरी 2023, 02:10 PM (10 फरवरी 2023) 693 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

वीरपुर: वीरपुर प्रखंड के जगदर पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित एक फूस की झोपड़ी में शुक्रवार की सुबह में अचानक आग लगने से झोपड़ी सहित उसमें रखे कई समान जलकर राख हो गया। इस अगलगी की घटना में जगदर वार्ड 1 निवासी मोहम्मद सुलेमान का फूस का झोपड़ीनुमा घर व कपड़ा बर्तन, अनाज सहित अन्य सामग्री जलकर राख हो गया। वहीं इस अगलगी की घटना में दो मवेशी भी झुलस गए। जिसमें एक गाय व बाछी शामिल हैं। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया मवेशी को बाहर निकालने के क्रम में पीड़ित की पोती जमीला खातून का चेहरा भी मामूली रूप से जख्मी हो गया। जख्मी मवेशी का इलाज पशु स्वास्थ्य उप केंद्र फजिलपुर के पशु चिकित्सक पंकज कुमार ने इलाज किया। घटना की सूचना पाकर प्रखंड प्रमुख मीना देवी, पूर्व मुखिया पंकज भारती,मुखिया प्रतिनिधि अशोक यादव , पिपरा दोदराज पंचायत के मुखिया नीरज प्रभाकर, नंदलाल पंडित ,सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र ठाकुर, वार्ड प्रतिनिधि राजीव कुमार समेत कई जनप्रतिनिधियों ने अग्नि पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी।साथ ही अंचलाधिकारी से उचित मुआवजे की मांग भी की। इधर अंचलाधिकारी ललिता कुमारी ने सूचना पाकर अगलगी स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की एवं अगलगी स्थल का भिजिट करते हुए राजस्व कर्मचारी को जांच रिपोर्ट समर्पित कर अविलंब आपदा के तहत पीड़ित को सहायता राशि प्रदान करने का निर्देश दिया। मौके पर राजस्व कर्मचारी कमल किशोर वर्मा सहित कई स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!