गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

गुप्ता धाम जाने के मार्ग में हुआ दर्दनाक हादसा, 54 घंटे बाद बरामद हुआ महिला का शव

पटना डेस्क: चेनारी थाना क्षेत्र के गुप्ता धाम में महाशिवरात्रि के 1 दिन पूर्व शुक्रवार की सुबह 4 बजे के करीब गायघाट के समीप भीषण सड़क हादसे में लापता महिला का शव 54 घंटे के रेस्क्यू के बाद एसडीआरएफ की टीम के द्वारा सोमवार को बरामद कर लिया ग

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
20 फरवरी 2023, 07:20 PM IST (20 फरवरी 2023) अपडेट: 5 नवंबर 2026, 01:29 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: चेनारी थाना क्षेत्र के गुप्ता धाम में महाशिवरात्रि के 1 दिन पूर्व शुक्रवार की सुबह 4 बजे के करीब गायघाट के समीप भीषण सड़क हादसे में लापता महिला का शव 54 घंटे के रेस्क्यू के बाद एसडीआरएफ की टीम के द्वारा सोमवार को बरामद कर लिया गया। बता दें की महाशिवरात्रि के 1 दिन पूर्व प्रातः सुबह रोहतास जिला अंतर्गत काराकाट थाना क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था गुप्ता धाम दर्शन के लिए जा रहा था। श्रद्धालुओं का जत्था पिकअप वैन में सवार होकर गुप्ता धाम की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान गायघाट के समीप ड्राइवर का संतुलन बिगड़ने से पिकअप 70 फीट गहरी खाई स्थित झील में जा गिरी थी, जिसमें तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे । वहीं इस घटना में एक महिला भी लापता थी। महिला एवं पिकअप की तलाश लगातार जारी था, चुकी जलाशय काफी गहरा था इसलिए पिकअप के साथ-साथ महिला का शव खोजने में काफी समस्या आ रही थी। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस की टीम द्वारा सभी घायलों को इलाज हेतु अस्पताल में पहुंचाया गया।

वहीं, लापता लोगों की खोज के लिए एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई थी । एसडीआरएफ की टीम द्वारा पिछले 2 दिनों से गहरे झील में पिकअप वैन और महिला के शव की तलाश की जा रही थी परंतु सफलता हाथ नहीं लग रही थी। वही रविवार की देर शाम पिकअप वैन का पता लगाया गया जो गहरे खाई में फंसा हुआ था। सोमवार की सुबह 8 बजे से ही एसडीआरएफ टीम के साथ जिला प्रशासन एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से पिकअप वैन निकालने की कवायद शुरू हो गई।

बिहार: पति के कपड़े नहीं देने पर पत्नी ने खोया आपा, लाठियों से पीट-पीटकर किया अधमरा!

हालांकि, दोपहर 12:00 बजे के आसपास हाइड्रा की मदद से पिकअप को बाहर निकाला गया, जिसमें उक्त महिला का शव फंसा हुआ पाया गया। महिला काराकाट थाना क्षेत्र के गोरा निवासी सिकंदर सिंह की पत्नी कांति देवी बताई जाती है। घटना के तीसरे दिन पिकअप वैन के साथ-साथ महिला का शव भी बरामद कर लिया गया। अब इस घटना में मरने वालों की संख्या 4 हो गई। 54 घंटे के रेस्क्यू के बाद बरामद महिला के शव को स्थानीय पुलिस ने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया ।