सासाराम। सासाराम के फजलगंज स्थित मल्टीपर्पस हॉल में आयोजित 3 दिवसीय रोहतास डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप-2022 का समापन सोमवार की देर शाम किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे रोहतास डीसीसी के अलावा रोहतास डीएफओ मनीष वर्मा एवम डिहरी एसडीएम समीर सौरभ ने सभी विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। 30 जुलाई से 1 अगस्त तक आयोजित इस प्रतियोगिता में रोहतास जिले के विभिन्न प्रखंडो से 200 से अधिक महिला पुरुष प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसकी जानकारी देते हुए आयोजनकर्ता निशांत कुमार ने बताया कि इस पर प्रतियोगिता में कुल 7 कैटेगरी के प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें अंडर -13, 14, 15, 17, 19, सीनियर कैटेगरी एवं 35 प्लस शामिल था। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में शशी प्रताप सिंह, शारीरिक शिक्षक मनोज कुमार, नरेंद्र कुमार, महताब आलम, प्रेम कुमार, पवन कुमार सहित अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाया।(रोहतास: तीन दिवसीय बैडमिंटन)
रोहतास: तीन दिवसीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन, डीडीसी सहित डीएफओ व डिहरी एसडीएम ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
सासाराम। सासाराम के फजलगंज स्थित मल्टीपर्पस हॉल में आयोजित 3 दिवसीय रोहतास डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप-2022 का समापन सोमवार की देर शाम किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे रोहतास डीसीसी के अलावा रोहतास डीएफओ मनीष वर्
अंडर 13 वर्ग में नारायण वर्ल्ड स्कूल की आकृति कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि प्रज्ञा निकेतन की दीक्षा कुमारी ने दूसरा स्थान हासिल किया। वही अंडर 15 कैटेगरी में केवीएस की शीतल कुमारी प्रथम, एबीआर स्कूल की खुशी कुमारी द्वितीय, अंडर-17 में हाई स्कूल महुली की रिशु कुमारी ने प्रथम एवं नारायण वर्ल्ड स्कूल की ज्योति वर्मा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वही अंडर-17 के डबल्स की प्रतिस्पर्धा में सोलंकी कुमारी एवं शीतल कुमारी ने नारायण वर्ल्ड स्कूल की आकृति कुमारी एवं कृतिका कुमारी को फाइनल में हराकर प्रथम स्थान हाशिल किया। महिला ओपन वर्ग में हाई स्कूल अकाशी की सोलंकी रंजन ने प्रथम एवं गोपाल नारायण सिंह यूनिवर्सिटी की अंबानी राज ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वही बालक अंडर 11 वर्ग में नारायण वर्ल्ड स्कूल के विश्वराज सिंह ने प्रथम एवं इसी स्कूल के आशीष कुमार ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर 13 में एकलव्य के अभिनव निलेश ने प्रथम एवं चौखंडा चितौली के वीर कुमार ने द्वितीय स्थान हासिल किया।(रोहतास: तीन दिवसीय बैडमिंटन)
वही अंडर 13 बालक वर्ग के डॉबल्स में अभिनव नीलेश व विनीत कुमार की जोड़ी ने प्रिंस कुमार व उद्धव कुमार की जोड़ी को हर कर प्रथम स्थान हाशिल किया। अंडर 15 सिंगल में एकलव्य के प्रियांशु कुमार प्रथम एवम ऋषभ कुमार ने दूसरा स्थान हाशिल किया। इसी एज ग्रुप के डबल्स में प्रियांशु कुमार व ऋषभ कुमार की जोड़ी ने हार्दिक कुमार व अंकित कुमार की जोड़ी को हरा कर कप पर कब्जा जमाया। अंडर 19 सिंगल्स में एकलव्य के ज्योति प्रकाश ने नारायण वर्ल्ड के आलोक कांत को हराया।
वही सीनियर ग्रुप के सिंगल मुकाबले में एकलव्य के आकाश कुमार प्रथम एवं एकलव्य के ही अमन कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि डबल्स में निरंजन कुमार व प्रीतम कुमार प्रथम तथा अकाश कुमार व अमन कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। 35 प्लस सिंगल्स के मुकाबले में डिहरी के आनंद मौर्य ने चोखंडा चितौली के नरेंद्र कुमार को हराकर कब पर कब्जा जमाया, जबकि डबल्स में नरेंद्र कुमार एवं धर्मेंद्र कुमार की जोड़ी ने आनंद मौर्या व राजेंद्र सिंह को हराकर फाइनल जीता। मिक्स डबल में निशांत कुमार वह सुरभि प्रभात की जोड़ी ने आदित्य राज व अंबार्ली राज को हराकर फाइनल मुकाबला जीता।(रोहतास: तीन दिवसीय बैडमिंटन)
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!