शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

रोहतास: इस बार सासाराम में होनेवाला है बिहार राज्य जूनियर अंडर 19 बालक-बालिका शतरंज प्रतियोगिता, तैयारियां पूरी

सासाराम| 11 जून से 14 जून तक सासाराम के खेल भवन में होने वाली अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वाधान में रोहतास जिला शतरंज संघ (तदर्थ समिति) द्वारा आयोजित  राम नगीना प्रसाद  मेमोरियल बिहार राज्य जूनियर अंडर-19 बालिक एवं बालिका शतरंज प्रतियोगिता क

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
10 जून 2022, 06:58 PM IST (10 जून 2022) अपडेट: 4 नवंबर 2026, 04:22 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम| 11 जून से 14 जून तक सासाराम के खेल भवन में होने वाली अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वाधान में रोहतास जिला शतरंज संघ (तदर्थ समिति) द्वारा आयोजित  राम नगीना प्रसाद  मेमोरियल बिहार राज्य जूनियर अंडर-19 बालिक एवं बालिका शतरंज प्रतियोगिता की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। यह प्रतियोगिता  11 जून से 14 जून 2022 तक सासाराम फज़लगंज अवस्थित खेल भवन-सह-व्यायामशाला में आयोजित की जाएगी। शतरंज संघ के संयोजक वेद प्रकाश सिन्हा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अब तक राज्य के विभिन्न जिलों से 40 बालक तथा बालिका वर्ग में 18 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता मैं अपना पंजीयन कराया है तथा अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर दी है।(रोहतास: इस बार सासाराम)

रोहतास: अगर आप भी वाहन रखे हैं तो ये खबर जरुर पढ़िए, राज्य परिवहन विभाग ने ख़तम कर दिया है ये वाहन शुल्क
प्रतियोगिता में अब तक रोहतास से 12, पटना से 16, बेगुसराय से 7, भभुआ से 6, भोजपुर से 5, बक्सर से 4, दरभंगा से 1, गया से 3, कैमूर से 1, किशनगंज से 1, मुजफ्फरपुर से 4 तथा नवादा से 4 खिलाडियों की इन्ट्री प्राप्त हुई है। अन्य जिलों से आने वाले खिलाडियों के आवासन हेतु संत पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सासाराम में व्यवस्था की गयी है । आयोजन समिति के अध्यक्ष नन्द कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार को दोपहर 1 बजे से किया जाएगा उद्घाटन कर्ता के रूप में जिला योजना पदाधिकारी भानु प्रकाश होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम मनोज कुमार जिला खेल पदाधिकारी संजय कुमार, श्री शंकर महाविद्यालय के प्राचार्य महेंद्र नाथ पांडे ,वरीय अधिवक्ता राममूर्ति सिंह, सुशील कुमार तिवारी सिद्धिविनायक ई-बाइक,सासाराम होंगे|(रोहतास: इस बार सासाराम)
इस सबंध मे आलोक कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में राष्ट्रीय स्तर के निर्णायक नन्द किशोर श्रीवास्तव को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। विनय कुमार, सचिव, जिला एथलेटिक्स संघ ने बताया कि बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनका मानसिक विकास का होना बहुत आवश्यक है और इसमें शतरंज खेल की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। संजय कुमार, जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि रोहतास में अन्य जिलों के खिलाडियों के आने तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों के खेल स्तर में व्यापक सुधार आएगाम उन्होंने आगे बताया’ कि जल्द ही जिला प्रशासन एवं शतरंज संघ के सहयोग से प्रखंड स्तर पर शतरंज की प्रतियोगिताओं का नियमित आयोजित किया जायेगा।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.