शनिवार, 19 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

अधिक राजस्व देने वाले डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन के साथ हो रहा है भेदभाव : टीम डेहरीयंस

डेहरी ऑन सोन/रोहतास। भारतीय रेलवे राजस्व के बजाए राजनीतिक कारणों से स्टेशनों पर सुविधाएं और ट्रेनों का ठहराव मुहैया कराता है । टीम डेहरियांश के चंदन कुमार ने बताया कि  सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्तीय वर

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
11 जून 2022, 02:55 PM (11 जून 2022) 848 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
डेहरी ऑन सोन/रोहतास। भारतीय रेलवे राजस्व के बजाए राजनीतिक कारणों से स्टेशनों पर सुविधाएं और ट्रेनों का ठहराव मुहैया कराता है । टीम डेहरियांश के चंदन कुमार ने बताया कि  सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2021 – 22 में डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन से 29 करोड़, सासाराम से 22.7 करोड़, अनुग्रह नारायण  रोड से 14 करोड एवं भभुआ रोड से 11 करोड़ रुपए राजस्व की प्राप्ति हुई थी ।इस प्रकार दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और गया के बीच सर्वाधिक आमदनी देने वाला स्टेशन  डेहरी ऑन सोन है,  परंतु यह स्टेशन रेलवे के सौतेले व्यवहार का दंश झेल रहा है ।यहां मूलभूत सुविधाओं के अभाव के साथ कई ट्रेनों का ठहराव भी नहीं होता है ।
डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन के विकास हेतु संघर्षरत टीम डेहरीयंस के संस्थापक चंदन कुमार ने एक बैठक में बताया कि डालमियानगर उद्योगपुंज  के स्क्रैप से  रेलवे को 90 करोड़ राजस्व की प्राप्ति हुई है । डेहरी से  कम राजस्व देने वाले सासाराम स्टेशन पर डेहरी के मुकाबले 06 अधिक ट्रेनों का ठहराव होता है। यदि  रांची साप्ताहिक एक्सप्रेस ,कोलकाता अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस , गोड्डा नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस, हावड़ा गांधीधाम एक्सप्रेस, शालीमार गोरखपुर एक्सप्रेस, हावड़ा बाड़मेर एक्सप्रेस, पुणे जसीडीह एक्सप्रेस, आगरा कोलकाता एक्सप्रेस , भुवनेश्वर नई दिल्ली एक्सप्रेस, कोलकाता बीकानेर सुपरफास्ट ,आनंद विहार एक्सप्रेस, कोलकाता गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस,सियालदह आनंद विहार सुपरफास्ट, सियालदह अमृतसर जालियांवाला बाग ट्रेनों का ठहराव डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर हो तो 8 से 10 करोड़ राजस्व की अतिरिक्त प्राप्ति होगी।
इस मामले में डेहरी के जन प्रतिनिधि कमजोर साबित हो रहे हैं ।यदि उक्त ट्रेनों का ठहराव नहीं होता है तो शीघ्र जन आंदोलन होगा । मौके पर संजय कुमार यादव ,आर के सिंह ,अमित कुमार ,सुमित कुमार, कुमार राजू सिंह , रॉकी चंद्रवंशी, आदर्श कुशवाहा , संतोष सिंह, विश्वजीत यादव , रंजन प्रकाश, तरुण सिंह, पुनीत सिंह , प्रांजल मिश्रा, नितेश श्रॉफ ,जयंत राज ,विवेक अजीत कुमार कुशवाहा ,सोनू यादव सहित कई अन्य उपस्थित थे।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!