शनिवार, 19 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

ग्लोबल क्रिप्टो करेंसी बाजार में फिर लौटी तेजी, 72,000 डॉलर की ओर बढ़ा बिटकॉइन

ग्लोबल क्रिप्टो करेंसी बाजार में एक बार फिर तेजी का माहौल देखने को मिल रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल करेंसी Bitcoin लगातार मजबूती दिखाते हुए 72,000 डॉलर के स्तर की ओर बढ़ती नजर आ रही है। हाल के दिनों में वैश्विक आर्थिक संकेतों में आई न

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
14 मार्च 2026, 08:54 AM (14 मार्च 2026) 415 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

ग्लोबल क्रिप्टो करेंसी बाजार में एक बार फिर तेजी का माहौल देखने को मिल रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल करेंसी Bitcoin लगातार मजबूती दिखाते हुए 72,000 डॉलर के स्तर की ओर बढ़ती नजर आ रही है। हाल के दिनों में वैश्विक आर्थिक संकेतों में आई नरमी और महंगाई को लेकर चिंता कम होने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है, जिसका असर क्रिप्टो बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका में आर्थिक नीतियों से जुड़े बयानों के बाद निवेशकों को यह संकेत मिला है कि महंगाई को नियंत्रित रखने के प्रयास जारी रहेंगे। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों का जोखिम लेने का रुझान बढ़ा है। इसी वजह से क्रिप्टोकरेंसी जैसे हाई-रिस्क एसेट्स में खरीदारी तेज हो गई है।

केवल बिटकॉइन ही नहीं, बल्कि अन्य प्रमुख डिजिटल मुद्राओं में भी तेजी देखने को मिली है। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum में करीब 4 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई है। इसके अलावा BNB, XRP और Solana जैसी क्रिप्टोकरेंसी में भी 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है।

तीसरे विश्व युद्ध की आशंका गहराई, तीन वैश्विक मोर्चों पर बढ़ा तनाव

बाजार के आंकड़ों से यह भी संकेत मिला है कि अमेरिका में स्पॉट बिटकॉइन ईटीएफ में पिछले कुछ दिनों के दौरान भारी निवेश हुआ है। इससे पता चलता है कि बड़े संस्थागत निवेशक भी डिजिटल एसेट्स में रुचि बढ़ा रहे हैं और लंबी अवधि के निवेश की संभावनाएं तलाश रहे हैं।

अब निवेशकों की नजर अमेरिका के केंद्रीय बैंक Federal Reserve की आगामी बैठक पर टिकी हुई है। 17–18 मार्च को होने वाली इस बैठक में ब्याज दरों को लेकर लिए जाने वाले फैसले और आर्थिक आंकड़े बाजार की दिशा तय कर सकते हैं।

विश्लेषकों का मानना है कि फिलहाल बिटकॉइन 70,000 डॉलर के स्तर को मजबूत सपोर्ट जोन बनाने की कोशिश कर रहा है, जो आने वाले समय में कीमतों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

SUBSCRIBE OUR CHANNEL :- MEDIA DARSHAN

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!