बुधवार, 4 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

युवक ने दूल्हे को कॉल कर कहा- व्हाट्सएप चेक कर ले, दुल्हन मेरी है, फिर वापस लौट गई बारात…

पटना डेस्क: एक गांव में बारात आने के बाद खुशियों का माहौल के बीच अचानक हड़कंप मच गया, जब शहनाई के धुनों के बीच दूल्हा दूल्हन सोफे पर विराजमान थे। जयमाल कार्यक्रम के समय बाराती खाना खा रहे थे।             Govern

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
1 जून 2023, 07:08 PM IST (1 जून 2023) अपडेट: 3 नवंबर 2026, 02:44 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: एक गांव में बारात आने के बाद खुशियों का माहौल के बीच अचानक हड़कंप मच गया, जब शहनाई के धुनों के बीच दूल्हा दूल्हन सोफे पर विराजमान थे। जयमाल कार्यक्रम के समय बाराती खाना खा रहे थे।

Government Jobs: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी, इन विभागों में निकली दो लाख से अधिक बहाली

इसी बीच गांव के एक युवक दूल्हे के व्हाट्सएप पर कुछ फोटो भेजता है, साथ ही दूल्हे के मोबाइल पर फोन कर के कहता है कि वह व्हाट्सअप चेक करले. दुल्हा तुरन्त व्हाट्सएप चेक करता है. उसके ह्वाट्सअप में उसकी होने वाली पत्नी की कुछ अंतरंग और आपत्तिजनक तस्वीरें थीं. इसके बाद फोन पर दूल्हे और फोन करने वाले युवक के बीच तीखी बहस होने लगती है.अंत में दूल्हा स्टेज से उतर कर एलान करता है कि यह शादी नहीं हो सकती.

बिहार में रुखसाना बनी रुकमणी, डुबकी लगाकर हिंदू प्रेमी के साथ लिए सात फेरे

दरअसल, मामला शोहरतढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव पकड़ी का है जहां सोमवार की रात बारात आई हुई थी. रिश्तेदारों सहित पूरा परिवार बेटी की शादी की खुशियों में मशगूल था लेकिन दूल्हे को मैसेज आने के बाद ही पूरी कहानी बदल जाती है। इस घटना के बाद पुलिस और ग्राम प्रधान सहित गांव के प्रबुद्धजन, रिश्तेदार लोग दूल्हे को समझाने लगे और वीडियो व फोटो भेजने वाले युवक को पकड़ लिया गया. उसे भी लोगों ने समझाया, लेकिन युवक अपनी हरकतों व बातों से बाज नहीं आ रहा रहा था।

बिहार में शादी रोकने गई पुलिस बन गई मेहमान, लापरवाही के कारण हुई नाबालिग लड़की की शादी

बता दें, दूल्हे ने मामला जानने के बाद शादी से इनकार कर दिया और बिना शादी किए ही बारात लेकर वापस चला गया. पुलिस ने शादी में व्यवधान डालने वाले युवक को पकड़कर शोहरतगढ़ थाने के सुपुर्द कर दिया. इस संबंध क्षेत्राधिकारी गर्वित सिंह ने बताया कि दुल्हन के पिता की तहरीर पर शादी में व्यवधान डालने वाले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।