शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

चोरी के आरोप में तीन दिनों तक बंधक बनाकर की कर्मी की पिटाई,थाने में प्राथमिकी के लिए दिया आवेदन

दुर्गावती (कैमूर)- कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुङारी स्थित रोजमेरी सॉल्वेंट कंपनी में कार्यरत एक कर्मी को चोरी के आरोप में कम्पनी के मालिक व कर्मी लात घुसा एवं डंडा से मारपीट कर तीन दिनों तक बंधक बनाए रखने का मामला प्रका

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
22 दिसंबर 2022, 09:39 PM IST (22 दिसंबर 2022) अपडेट: 3 नवंबर 2026, 07:50 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

दुर्गावती (कैमूर)- कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुङारी स्थित रोजमेरी सॉल्वेंट कंपनी में कार्यरत एक कर्मी को
चोरी के आरोप में कम्पनी के मालिक व कर्मी लात घुसा एवं डंडा से मारपीट कर तीन दिनों तक बंधक बनाए रखने का मामला प्रकाश में आया है. सूचना पाकर तीसरे दिन कंपनी में पहुंची दुर्गावती पुलिस ने कर्मी को छुड़ाकर थाने लाई. पिङित कर्मी सुरेश कुमार गुप्ता पिता सुखराम गुप्ता ग्राम पीढ़ी बिरई का पुरवा थाना जयसिंहपुर जिला सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है. वर्तमान में वह दुर्गावती प्रखंड के कुङारी मौजा स्थित रोजमेरी सॉल्वेंट कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर है .उक्त कर्मी ने रोजमेरी कंपनी के मालिक अजय अग्रवाल सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए मंगलवार को थाने में आवेदन दी है.

पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज कर पीड़ित का मेडिकल जांच कराने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है.पीड़ित सुरेश कुमार द्वारा दिए गए आवेदन में कहा है कि 18 दिसंबर 2022 को समय लगभग 1:30 में कांटा पर उपस्थित था उसी समय मेरे मोबाइल पर फोन आया कि आपको कंपनी कैशियर विकास अग्रवाल बुलाए हैं.तथा मेरा मोबाइल छीन लिए और बगल में बैठा लिया गया और कंपनी मालिक अजय अग्रवाल, सुजीत अग्रवाल, दोनों पिता मदन अग्रवाल, राजीव सैनी, विजय तिवारी, शिवजी ओझा, विनीत सिंह सुपरवाइजर सभी लोग मिलकर बोले कि तुम कांटा पर तेल चोरी करते हो जब मैं बोला कि मैं ऐसा काम नहीं करता हूं. तो इतने में सभी लोग मिलकर लात मुक्का एवं डंडा से मारपीट करने लगे और मेरे मोबाइल से गूगल पे द्वारा मेरे खाता से दो बार में 49- 49 हजार रुपया कंपनी के खाता मेट्रोपोल में ट्रांसफर कर लिए एवं मेरा मोबाइल छीन लिए. तथा सादा कागज पर लिखवा लिया कि चालक से मिलकर 640 किलोग्राम तेल बेच दिए. जो गाड़ी का रजिस्ट्रेशन संख्या यूपी 65 बीटी 4446 के चालक से सांठगांठ कर तुम हमेशा यह काम करते हो.(चोरी के आरोप में )

उद्योग विभाग के द्वारा एक दिवसीय शिविर का हुआ आयोजन

इसकी सूचना किसी तरह से मेरी पत्नी अर्चना देवी को लगी तो उसने पुलिस की मदद से मुझे वहां से थाना लाया गया. वे लोग मुझे जान से मारने की धमकी दिए. कि केस करोगे तो जान मार दिया जाएगा. इस क्रम में मुझे तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया.पुलिस द्वारा 20 दिसंबर को छूङाकर थाना लाया गया पीड़ित ने दुर्गावती थाने में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.इस संबंध मे फैक्ट्री मालिक अजय अग्रवाल ने बताया कि बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट करने का आरोप निराधार है उसने ड्राइवर से मिलकर माल बेचता था. मोहनिया मे एक ब्यापारी है.वह उसका माल खरीदता था और उसके एकाउंट मे पैसा भेजता है इस संबंध मे थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि पिङित कर्मी की ओर से आवेदन मिला है प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें