गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

महिला ने प्रेमी के लिए पति को छोड़ा, अब कोई नहीं दे रहा साथ, सड़क पर काटनी पड़ी रात

पटना डेस्क: एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता ने अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ जीवन व्यतीत करने का बड़ा फैसला लिया था। लेकिन, कुछ समय प्रेमी के साथ गुजारने के बाद अब उन दोनों की रिश्ते में भी खटास आ गई और प्रेमी

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
5 जून 2023, 06:01 PM IST (5 जून 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 05:05 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता ने अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ जीवन व्यतीत करने का बड़ा फैसला लिया था। लेकिन, कुछ समय प्रेमी के साथ गुजारने के बाद अब उन दोनों की रिश्ते में भी खटास आ गई और प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को रखने से साफ मना कर दिया। जिसके बाद अब महिला दर बदर की ठोकरें खा रही है।

बिहार: ग्रामीणों ने लड़के के मना करने के बाद भी प्रेमी-प्रेमिका की कराई शादी, जानिए पूरा मामला

एक रिपोर्ट के अनुसार यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले का है। प्रेमी द्वारा ठुकराए जाने के बाद वह अपने मायके आ गई, जहां माता-पिता ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया, वहीं उसका पति भी उसे अपने साथ रखने को तैयार नहीं है। ऐसे में विवाहिता सड़क पर रहने को विवश है। विवाहिता का कहना है कि इस मामले में उसे अधिकारियों से भी शिकायत की लेकिन अधिकारियों द्वारा भी उसे न्याय नहीं मिल रहा है।

बिहार: क्या हुआ था जब पुल तोड़कर नदी में समा गए ट्रेन के 7 डिब्बे, चली गई थी 800 लोगों की जान, देखिए भारत के इतिहास की 10 सबसे बड़ी रेल दुर्घटनाएं

वहीं पुलिस का कहना है कि विवाहिता की तहरीर पर प्रेमी और परिजनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कहा जा रहा कि वाराणसी जिले के जंसा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी रामनगर इलाके के रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद विवाहिता के मायके का रहने वाला एक युवक उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। विवाहिता का आरोप है कि उसके प्रेमी ने उसके साथ शादी करने और साथ रखने का वादा किया था। ऐसे में उसकी बात मान कर वह अपने प्रेमी को छोड़कर उसके साथ भाग निकली। उसका प्रेमी एमआर का काम करता था और दोनों कई साल तक एक साथ रहे।

OMG: दामाद पर आया सास का दिल, बेटी का घर तोड़कर खुद रचा ली शादी!

हालांकि, बाद में धीरे-धीरे दोनों के बीच रिश्ते में दरार आने लगी फिर विवाहिता और उसके प्रेमी के बीच कहासुनी होने लगी। विवाहिता का आरोप है कि एक दिन उसके प्रेमी ने उसे बुरी तरह मारपीट कर अपने घर से बाहर निकाल दिया। प्रेमी द्वारा ठुकराए जाने के बाद विवाहिता अपने मायके पहुंची जहां मायके वालों ने उसे अपने साथ रखने से इंकार कर दिया। मायके वालों के इनकार के बाद विवाहिता अपने पति के पास पहुंची तो पति ने भी उसे साथ रखने से मना कर दिया।