बिक्रमगंज ( रोहतास )–काराकाट थाना क्षेत्र के इटाढ़ीया निवासी चंचला देवी को काराकाट थाना से नहीं मिला न्याय तो बिक्रमगंज एसडीपीओ कार्यालय में की फरियाद ।
काराकाट थाना क्षेत्र के इटढ़ीया निवासी चंचला देवी उम्र करीब 30 वर्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे तथा मेरे पति को बादशाह राम तथा उनके परिवार वालों ने 3 जनवरी को रात्रि करीब 8 बजे बेरहमी से मारपीट किए तथा पति को गंभीर चोटें आई है ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काराकाट में इलाज के लिए भर्ती कराया। इसके बाद 4 जनवरी को बादशाह राम तथा उनके परिजनों पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया। परंतु आज तक उनके विरुद्ध केस दर्ज नहीं हुआ। मुझे थाना से केश कर देने को आश्वासन मिलता रहा। अपने साथ अन्याय होता देख उक्त महिला ने पति संग पहुँच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिक्रमगंज के यहां कार्यालय में लगाई गुहार।
विवाद का कारण —
—————————-
काराकाट अंचल के इटढ़ीया मौजा ,खाता -196 ,खेसरा -1277 , रकबा -01 डिसमिल, भू- भाग पर पक्का मकान अवस्थित है। परंतु बादशाह राम ने अपने पत्नी को उक्त मकान को परती किस्म दिखाकर लिखवा लिया। इसके बाद चंचला देवी एवं पप्पू प्रसाद को घर से बेदखल करने की घटना में मारपीट की घटना घटी।
थाना में शिकायत—-
—————————-
चंचला देवी ने बताई कि हमारे पुत्र 3 जनवरी को रति करीब 8 बजे थाना के सरकारी मोबाइल पर घटना की जानकारी दी। 4 जनवरी को बादशाह राम एवं उनके परिजनों पर प्राथमिकी दर्ज करने की लिखित आवेदन दिया। अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं।
एसडीपीओ बोले
—————————–
पीड़ित महिला के लिखित आवेदन को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।
फोटो साथ संलग्न—-
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!