शनिवार, 7 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

पड़ोसी के प्यार में पागल थी पत्नी, पकड़ी गई तो बोली उसके बिना मर जाऊंगी, फिर पति ने करवाई दोनों की शादी

पटना डेस्क: शादी के बाद एक महिला अपने पड़ोसी युवक से फोन पर बात करने लगी। इस बात की जानकारी अब उसके पति को ही तो उसने पड़ोसी युवक से अपने पत्नी की शादी करा दी। दरअसल, मिर्जापुर जिले के संतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की शाद

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
30 जून 2023, 06:15 PM IST (30 जून 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 02:53 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: शादी के बाद एक महिला अपने पड़ोसी युवक से फोन पर बात करने लगी। इस बात की जानकारी अब उसके पति को ही तो उसने पड़ोसी युवक से अपने पत्नी की शादी करा दी। दरअसल, मिर्जापुर जिले के संतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की शादी साल भर पहले हलिया थाना क्षेत्र के एक युवती से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा लेकिन कुछ माह बीत जाने के बाद पत्नी पड़ोस के युवक से चोरी-छिपे मुलाकात करने लगी और मोबाइल फोन पर बात करने लगी। दोनों में नजदीकियां बढ़ती रहीं, इसी बीच दोनों के प्‍यार की जानकारी उसके पति को हो गई।

बिहार में दूल्हा बदलकर बारात लेकर पहुंची लड़के की मां, जानिए फिर क्या हुआ..

मिली जानकारी के अनुसार उसके पति ने उसे पूछताछ किया तो पत्नी ने कहा कि अब वह उसके साथ ही अपना जीवन गुजारना चाहती है। पत्नी की बात सुनकर पति के पैरों तले जमीन खिसक गई, उसके बाद उसने पंचायत बुलाई। पंचायत में बस्‍ती के पंचों के समझाने के बाद भी महिला अपने पति के साथ रहने के लिए तैयार नहीं हुई। महिला द्वारा पंचायत में भी यही कहा गया कि वह अपनी बची हुई जिंदगी अपने प्रेमी के साथ गुजारना चाहती है।

वहीं, घंटों पंचायत चलने के बाद भी महिला अपनी जिद पर अड़ी रही, ऐसे में उसके पति ने फैसला किया कि उन दोनों की शादी करा दी जाए। उसके बाद समीप में स्थित मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। शादी के बाद मंदिर से ही पत्नी को पति ने विदा कर दिया और वह अपने प्रेमी के घर चली गई।

शादी होकर आई नई नवेली दुल्हन ने बच्ची को दिया जन्म, पति ने साथ रखने से किया इनकार

हालांकि, पति द्वारा कहा गया कि पत्नी की खुशी यदि दूसरे युवक के साथ रहने में है तो वह भी उसी में खुश है। वहीं स्थानीय पुलिस द्वारा बताया गया कि इस मामले की जानकारी उन्हें नहीं मिली थी। किसी के द्वारा शिकायत भी नहीं की गई है। यदि कोई शिकायत करता है तो शिकायत के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।