गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

कथावाचक के चेले के साथ भागी महिला का बयान आया सामने, कहा – मंगलसूत्र उतार आई हूं, पति के साथ नहीं रहना….

पटना डेस्क: पिछले दिनों एक खबर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही थी, जिसमें कहा जा रहा था कि रामकथा संपन्न होने के बाद कथावाचक के चेले ने यजमान की पत्नी को भगा ले जाने का काम किया था और अब दोनों साथ रह रहे थे। इस घटना के बाद पीड़ित पत

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
11 मई 2023, 02:27 PM IST (11 मई 2023) अपडेट: 4 नवंबर 2026, 06:53 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: पिछले दिनों एक खबर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही थी, जिसमें कहा जा रहा था कि रामकथा संपन्न होने के बाद कथावाचक के चेले ने यजमान की पत्नी को भगा ले जाने का काम किया था और अब दोनों साथ रह रहे थे। इस घटना के बाद पीड़ित पति ने पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी और पुलिस से मांग की कि जल्द उनकी पत्नी को वापस लाया जाए, क्योंकि उनके बच्चे अपनी मां का इंतजार कर रहे हैं।

दवा लेकर बीमार प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, फिर परिजनों ने करवा दी शादी

वहीं, दूसरी तरफ यजमान की पत्नी ने इस पूरे मामले पर बयान दे दिया है और उसका साफ कहना है कि वह अपने पति के पास वापस जाने के लिए तैयार नहीं है। महिला ने कहा कि पति राहुल तिवारी अपने साथी राहुल दुबे के साथ मिलकर जान से मारना चाहता है। छतरपुर के रहने वाले राहुल तिवारी नाम के युवक ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी को कथावाचक धीरेन्द्र आचार्य का चेला नरोत्तम दास बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है।

आज बिहार में होगा सियासी उलटफेर, सीएम नीतीश कुमार को BJP देगी बड़ा झटका!

बता दें, राहुल ने जानकारी दी कि उसने व पत्नी ने धीरेन्द्र आचार्य से गुरु मंत्र लिया था और बाद में धीरेन्द्र आचार्य से रामकथा का आयोजन भी कराया था। इसी कार्यक्रम के दौरान पत्नी और धीरेन्द्र आचार्य के चेला नरोत्तम दास के बीच मोबाइल नंबर पर बातचीत शुरु हुई और कथा संपन्न होने के बाद पत्नी नरोत्तम के साथ घर से फरार हो गई। राहुल का आरोप है कि पत्नी घर से करीब 80 हजार नगद सहित ढ़ाई लाख रुपए के जेवरात अपने साथ ले गई है।

UPSC: टैक्सी ड्राइवर का बेटा बना IAS ऑफिसर, पढ़िए गरीबी से निकले युवक की कहानी

हालांकि, पति राहुल के द्वारा लगाए गए इन आरोपों के बाद पत्नी ने भी जवाब दिया है। उसका कहना है कि पति मुझे जान से खत्म करना चाहता है। मैं अपनी इच्छा से आई हूं। मैं अपने साथ कुछ भी लेकर नहीं आई मंगल सूत्र भी ससुराल में छोड़कर आई हूं। ससुराल में पति के द्वारा मुझे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इसलिए अब मैं अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती हूं।