गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

डीजे वाले बाबू पर आया लड़की का दिल, लव मैरिज की तो भड़के परिजन

पटना डेस्क: प्यार पर किसी का जोर नहीं चलता. कुछ ऐसा ही हुआ झुंझुनूं जिले की 23 वर्षीय प्रियंका मेघवाल के साथ. उसका गांव में एक शादी में डीजे लेकर आए डीजे वाले बाबू पर दिल आ गया. फिर मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ. मोबाइल पर बातें होने लगी.

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
22 जून 2023, 07:43 PM IST (22 जून 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 03:32 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: प्यार पर किसी का जोर नहीं चलता. कुछ ऐसा ही हुआ झुंझुनूं जिले की 23 वर्षीय प्रियंका मेघवाल के साथ. उसका गांव में एक शादी में डीजे लेकर आए डीजे वाले बाबू पर दिल आ गया. फिर मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ. मोबाइल पर बातें होने लगी. धीरे-धीरे ये बातें प्यार में बदल गई. दोनों ने शादी करने की ठान ली। लड़की ने जब अपने परिजनों को बताया तो वे भड़क उठे. लेकिन प्यार कब किसी की सुनता है. लड़की अपने प्रेमी के साथ भाग गई और लव मैरिज कर ली. लेकिन अब परिवार वाले उसके दुश्मन बन बैठे. अब इस नवयुगल ने पुलिस से सुरक्षा मांगी है.

बारात में दूल्हे को देख भड़की दुल्हन, शादी से किया इनकार, कहा – कुंवारी रहूंगी लेकिन….

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला चूरू से महज 15 किलोमीटर दूर स्थित झुंझुनूं के बिसाऊ कस्बे का है. परिवार की धमकियों के डर के चलते अपने पति के साथ पुलिस अधीक्षक के पास सुरक्षा की गुहार लेकर पहुंची प्रियंका मेघवाल ने बताया कि धर्मेन्द्र से मुलाकात की घटना तीन साल पुरानी है. धर्मेन्द्र भड़िया चूरू और बिसाऊ के बीच स्थित खासोली गांव का रहने वाला है.

वहीं, प्रियंका वह खुद ग्रेजुएट है जबकि धर्मेन्द्र 12वीं पास है. धर्मेन्द्र तीन साल पहले बिसाऊ में एक शादी में डीजे लेकर आया था. धर्मेन्द्र को देखते ही उसे उससे प्यार हो गया. उसके बाद दोनों मोबाइल पर एक दूसरे से बातें करने लगे. वह जानती थी कि धर्मेंद्र 12 वीं पास है और डीजे बजाता है. प्रियंका मेघवाल के अनुसार जब उसने अपने परिजनों को दोनों के रिश्ते के बारे में बताया तो उन्होंने इस रिश्ते को ठुकरा दिया.

बिहार: बजरंगी की हो गई नैना खातून, प्रेमी युगल ने कोर्ट में रचाई शादी

हालांकि, इस पर दोनों ने 15 जून 2023 को दोनों ने अपना घर छोड़ दिया और गाजियाबाद चले गए. वहां आर्य समाज में लव मैरिज कर ली. अंतरजातीय विवाह होने की वजह से अब दोनों को जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद प्रियंका और धर्मेन्द्र चूरू पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे और सुरक्षा की मांग की.