गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

सिरफिरे दूल्हे ने शादी के दौरान दुल्हन को स्टेज से उठा कर फेंका, लड़की की हालत गंभीर!

पटना डेस्क: आज तक हमने सिरफिरे आशिकों के बारे में काफी कुछ सुना है। आज हम आपको एक ऐसे सिरफिरे आशिकों के बारे में बताने वाले हैं, जिसने अपने ही दुल्हन को स्टेज से उठाकर फेंक दिया और शादी तोड़कर भाग गया।         शादी में द

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
15 मई 2023, 12:48 PM IST (15 मई 2023) अपडेट: 26 अक्टूबर 2026, 11:24 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: आज तक हमने सिरफिरे आशिकों के बारे में काफी कुछ सुना है। आज हम आपको एक ऐसे सिरफिरे आशिकों के बारे में बताने वाले हैं, जिसने अपने ही दुल्हन को स्टेज से उठाकर फेंक दिया और शादी तोड़कर भाग गया।

शादी में दूल्हे ने मांगा मोटरसाइकिल तो ससुर ने सबके सामने चप्पलों से पीटा! देखिए वायरल वीडियो

दरअसल, पूरा मामला उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले का है। इटावा के एक कस्बे से बारात आई थी। बारातियों के स्वागत के बाद जयमाल की तैयारी होने लगी। दूल्हा स्टेज पर आ गया और दुल्हन का इंतजार करने लगा। कुछ देर बाद दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ स्टेज पर आ गयी। लोग जयमाल का इंतजार कर रहे थे।

बिहार के इन जिलों को सीएम नीतीश देंगे बड़ी सौगात, एक साथ खत्म होंगी कई मुश्किलें!

इसी बीच दुल्हे ने ड्रामा शुरू कर दिया। वह बार-बार कहे जा रहा था कि उसे दहेज में एसी नहीं दिया गया है, जबकि लड़की वालों ने उसे एसी देने का वादा किया था। सनक पर उतरे दूल्हे ने पहले जयमाला को ही तोड़ डाला। उसने न सिर्फ अपना बल्कि दुल्हन के हाथों के भी माला छीन कर तोड़ डाला। उसके बाद दुल्हे ने जो कांड किया उसे देखकर वहां मौजूद सारे लोग हतप्रभ रह गए। दूल्हे ने दुल्हन को उठाया औऱ उसे मंच से नीचे फेंक दिया।

Cyclone Mocha: चक्रवाती तूफान मोचा ने पकड़ी दोगुनी रफ्तार, बिहार में भी दिखेगा असर, NDRF की टीमें तैनात

फिर दुल्हन नीचे गिर कर बेहोश हो गई। उसकी खराब हालत देख कर परिजन आनन-फानन में पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दुल्हन की गंभीर हालत को देख कर डॉक्टरों ने उसे बड़े अस्पताल में ले जाने को कहा। परिजनों ने दुल्हन को कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। दूल्हे की इस घटना से सभी लोग हैरान है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि एक लड़का एसी के लिए इतना कुछ कैसे कर सकता है।