गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

शादी के मंडप पर दुल्हन ने दूल्हे के छोटे भाई से रचाई शादी, दूल्हा रह गया दंग!

पटना डेस्क: एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दुल्हन ने दूल्हे के छोटे भाई से शादी रचाई है और इसकी वजह भी काफी दिलचस्प है। ये मामला उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद का है। शादी के दौरान दूल्हा प्रधानमंत्री का नाम नहीं बता पाया उसके

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
20 जून 2023, 12:07 PM IST (20 जून 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 05:09 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दुल्हन ने दूल्हे के छोटे भाई से शादी रचाई है और इसकी वजह भी काफी दिलचस्प है। ये मामला उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद का है। शादी के दौरान दूल्हा प्रधानमंत्री का नाम नहीं बता पाया उसके बाद दुल्हन ने उसके साथ शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन और उसके परिजनों का आरोप है कि दूल्‍हा मंदबुद्धि है। दूल्हे के साथ शादी करने से इनकार किए जाने के बाद दुल्हन के परिजनों ने दुल्हन की शादी दूल्हे के छोटे भाई के साथ करा दी। शादी संपन्न होने के बाद दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंची। उसके बाद अब मामले में पंचायत चल रही है।

बिहार में आया सियासी ट्विस्ट, मांझी बिगाड़ेंगे सीएम नीतीश कुमार का पूरा खेल, जानिए इनसाइड स्टोरी

दरअसल, सैदपुर थाना गांव के रहने वाले युवक की शादी 11 जून को एक गांव की रहने वाली युवती के साथ तय हुई थी। तय समय पर बारात घर से निकली। बारात पहुंचने के बाद लड़की पक्ष के लोगों द्वारा भी लड़का पक्ष के लोगों की खातिरदारी की गई। शादी की रस्म प्रारंभ हुई और दूल्हे दुल्हन एक दूसरे को माला पहनाया। रात में सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा और शादी संपन्न हो गई। उसके बाद सुबह होने पर कोहबर में जाने पर दुल्हन की सहेलियों और उसकी बहनों ने दूल्हे से मजाक करना प्रारंभ कर दिया। इस दौरान लोगों ने दूल्हे के प्रधानमंत्री का नाम पूछा तो दूल्हा नहीं बता पाया।

शादी के 45 दिन बाद साले ने जीजा पर लगाया ऐसा इल्जाम कि सब हो गया बर्बाद!

फिर दुल्हन की सहेलियों ने गंभीर होकर दूल्हे से प्रधानमंत्री का नाम पूछा, उसके बाद भी दूल्हे ने प्रधानमंत्री का नाम नहीं बताया, तो लोगों ने समझा कि दूल्हा मंदबुद्धि है। इसके बाद और भी कई सवाल किए गए जिनका जवाब दूल्हा नहीं दे सका। दूल्हा मंदबुद्धि होने के चलते दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। यह बात जैसे ही दुल्हन के घरवालों को पता चली तो वह भी हैरान रह गए। उसके बाद मौजूद संभ्रांत लोगों से बातचीत किया गया। बातचीत के बाद दूल्हे के छोटे भाई के साथ दुल्हन की शादी करा दी गई और विदाई भी कर दी गई।