शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

ससुराल पहुंची दुल्हन की कुछ ही घंटो में उठी अर्थी, परिजनों का हुआ रोकर बुरा हाल

शादी लड़का और लड़की दोनों के लिए काफी खास होती है। क्योंकि इससे उनकी नई जिंदगी की शुरुआत होती है। दोनों के कई सारे सपने होते हैं, जो वह साथ में पूरे करना चाहते हैं। लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा नवविवाहित जोड़े की जिंदगी

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
23 फरवरी 2023, 06:42 PM IST (23 फरवरी 2023) अपडेट: 24 अक्टूबर 2026, 06:20 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

शादी लड़का और लड़की दोनों के लिए काफी खास होती है। क्योंकि इससे उनकी नई जिंदगी की शुरुआत होती है। दोनों के कई सारे सपने होते हैं, जो वह साथ में पूरे करना चाहते हैं। लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा नवविवाहित जोड़े की जिंदगी बर्बाद हो गई। क्योंकि जिस लड़की की 2 दिन पहले अपने घर से डोली उठी थी। आज उसके ससुराल से ही उसकी अर्थी उठी है।

घर में हो रही थी शादी की तैयारी, दुल्हन हो गई बॉयफ्रेंड संग फरार!

दरअसल, पूरा मामला छत्तीसगढ़ के रायपुर का है। जहां दुल्हन की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही पति ने की है। पुलिस के अनुसार 22 साल की युवती की शादी रविवार को 24 साल के युवक के साथ हुई थी। मंगलवार को नवविवाहित जोड़े का रिसेप्शन था और लोग उसी की तैयारियां कर रहे थे।

Nitish Kumar: BJP का ऐलान, होली से पूर्व सीएम नीतीश और तेजस्वी का होगा सत्यानाश…

इसी बीच घर वालों को दूल्हा दुल्हन के कमरे के अंदर से चीखने चिल्लाने की आवाजें आ रही थी। जिसके बाद जब घरवालों ने कमरे के अंदर झांक कर देखा तो दोनों कमरे में खून से लथपथ थे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को शुरुआती जांच में अंदेशा है कि दूल्हा दुल्हन कि किसी बात पर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद दूल्हे ने पहले दुल्हन पर चाकू से हमला किया और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। अभी पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है, लेकिन अभी कुछ भी पुलिस साफ रूप से कहने के लिए तैयार नहीं है।