रविवार, 20 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

Team India Next Coach: राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के अगले कोच बन सकते हैं ये 4 दिग्गज!

Team India Next Coach: इस साल वर्ल्ड कप 2023 के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो रहा है, जिसके बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम के नए हेड कोच को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही है। 4 ऐसे लोगों का नाम सामने आया है, जो राहुल द्रविड़ के बाद भार

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
19 जून 2023, 08:21 AM (19 जून 2023) 644 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Team India Next Coach: इस साल वर्ल्ड कप 2023 के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो रहा है, जिसके बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम के नए हेड कोच को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही है। 4 ऐसे लोगों का नाम सामने आया है, जो राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच बन सकते हैं। भारत अगर इस साल 2023 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाया तो कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा पर भी गाज गिर सकती है. बता दें कि राहुल द्रविड़ का कॉन्ट्रैक्ट इस साल नवंबर में 2023 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो रहा है। ऐसे में राहुल द्रविड़ की जगह टीम इंडिया के कोच बनने के 4 बड़े दावेदार हैं।

Success Story: अंजू शर्मा 10वीं और 12वीं में हुई थी फेल, फिर पहले प्रयास में बनी IAS ऑफिसर

आशीष नेहरा

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा क्रिकेट के एक चतुर रणनीतिकार हैं. आशीष नेहरा का स्मार्ट और कूल क्रिकेटिंग माइंड टीम इंडिया को दुनिया में बेस्ट टीम बना सकता है. आशीष नेहरा आईपीएल में गुजरात टाइटंस टीम की कप्तानी करते हैं और अपनी कोचिंग में वह इस टीम को आईपीएल सीजन 2022 का खिताब भी जिता चुके हैं. प्रोटोकॉल के मुताबिक 2023 वर्ल्ड कप के बाद बीसीसीआई नए हेड कोच के लिए आवेदन मंगाएगी. आशीष नेहरा इस मामले में टीम इंडिया के अगले कोच बनने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं.

Team India Next Coach: वीरेंद्र सहवाग

टीम इंडिया के पूर्व धुरंधर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी टीम इंडिया के अगले कोच बनने के सबसे बड़े दावेदार हैं. अपने दिनों में वीरेंद्र सहवाग अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से दुनियाभर के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा चुके हैं. वीरेंद्र सहवाग अगर टीम इंडिया के अगले कोच बनते हैं, तो वह टीम इंडिया में एक आक्रामक सोच लेकर आएंगे. वीरेंद्र सहवाग अपनी आक्रामक कोचिंग से टीम इंडिया को वो कामयाबी दिला सकते हैं, जो इन दिनों न्यूजीलैंड के दिग्गज ब्रेंडन मैक्कुलम इंग्लैंड की टीम को टेस्ट क्रिकेट में दिला रहे हैं।

शादी के 45 दिन बाद साले ने जीजा पर लगाया ऐसा इल्जाम कि सब हो गया बर्बाद!

स्टीफन फ्लेमिंग

न्यूजीलैंड के दिग्गज स्टीफन फ्लेमिंग टीम इंडिया के अगले कोच बनने के सबसे बड़े दावेदार हैं. स्टीफन फ्लेमिंग वर्ल्ड क्रिकेट में बहुत कामयाब कोच रहे हैं। स्टीफन फ्लेमिंग की कोचिंग में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। स्टीफन फ्लेमिंग की कोचिंग में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने साल 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल की ट्रॉफी जीती है. स्टीफन फ्लेमिंग एक चतुर रणनीतिकार हैं और भारतीय खिलाड़ियों के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग भी है।

टॉम मूडी

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज टॉम मूडी IPL में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कोच रह चुके हैं. टॉम मूडी की कोचिंग में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 1 बार आईपीएल का खिताब जीता है. टॉम मूडी की कोचिंग में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने साल 2016 में आईपीएल की ट्रॉफी जीती है. टॉम मूडी ने साल 2017 में टीम इंडिया के कोच पद के लिए इंटरव्यू दिया था. टॉम मूडी ने कोच के सेलेक्शन प्रोसेस में रवि शास्त्री को कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन विराट कोहली की पसंद का ख्याल रखते हुए शास्त्री को कोच बनाया गया।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!