शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

ABR में मना हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस,शिक्षक के भूमिका में दिखे छात्र

ABR फाउण्डेशन एवं एबीआर कीड्स फाउण्डेशन में हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। विद्यालय सचिव डा. पृथ्वीपाल सिंह एवं प्रबंधक अनुपमा सिंह ने शिक्षकों संग केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किए | शिक्षक ज्ञानेश्वरनाथजी ने शिक्षक दिवस के अवसर

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
5 सितंबर 2022, 07:49 PM IST (5 सितंबर 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 06:10 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

ABR फाउण्डेशन एवं एबीआर कीड्स फाउण्डेशन में हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। विद्यालय सचिव डा. पृथ्वीपाल सिंह एवं प्रबंधक अनुपमा सिंह ने शिक्षकों संग केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किए | शिक्षक ज्ञानेश्वरनाथजी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन परिचय एवं उनके विचारों से सभी को रूबरू कराया । शिक्षक राजीव रंजन ने बच्चों को उनके जीवन में शिक्षकों की अहम् भूमिका के बारे में बताया और अपने अनुभवों का साझा किया | कहा- हर किसी के अन्दर एक शिक्षक मौजूद है जो उसे सही राह दिखाने का प्रयास करता है, हमें उन्हें अवश्य सुनना चाहिए |(हर्षोल्लास के साथ शिक्षक)

उक्त अवसर पर कक्षा दसवीं एवं ग्यारह के बच्चों ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये | दसवीं की पलक, अंकिता, संध्या, सिमरन, अनु, अदित्य एवं आयुश ने शिक्षकों के लिए नृत्य प्रस्तुत किये | वही अंजलि, सलोनी, सान्या, आदि ने अपने संगीत से सभी को मंत्र मुग्ध किया| हिमांशु, संयोग, अमृतांशु, और आदित्य मेहता के द्वारा शिक्षकों के लिए की गई मिमकरी को सभी ने सराहा |
शिक्षकों की भूमिका निभा रहे कक्षा दसवीं के छात्रों ने कहा की आज वास्तविक रूप से हम सभी को शिक्षकों के हमारे जीवन में सच्ची भूमिका से रूबरू होने का मौका मिला |
कक्षा दसवीं के आदित्य और संयोग ने अपनी अनुभवों का साझा करते हुए कहा कि आज हमने शिक्षकों के गुस्से में छुपे प्रेम का दर्शन किया ।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा शिक्षकों के लिए आयोजित गेम- ‘पासिंग द बॉल’ में सभी ने खूब मजे किए  कक्षा दसवीं के छात्र हिमांशु, संयोग, आदेश एवं शिवम् ने प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्यालय के विगत पलों से रूबरू कराया |

सचिव डा. पृथ्वीपाल सिंह ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए उन्हें शिक्षकों की गरिमा को समझने को प्रेरित किया । उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में शिक्षक को भगवान के समान माना जाता है। शिक्षक दिवस गुरु और शिष्य के बीच बने संबंध को जीने का और गुरु के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का त्योहार है। हमें शिक्षक दिवस के दिन ही नहीं अपितु जीवनभर अपने शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए।

सासाराम : महागठबंधन की सरकार में दिख रहा विरोधाभास : नंदकिशोर यादव

मौके पर मौजूद विद्यालय प्रबंधक अनुपमा सिंह ने सभी को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए उनके कर्तव्यपथ की सराहना की और एवम शिक्षकों की भूमिका निभा रहे बच्चों को हमेशा शिक्षकों के प्रति श्रद्धा का भाव रखने को कहा। प्रबंधक महोदय एवं सचिव महोदय ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षक, शिक्षाकोत्तर कर्मचारियों एवं बच्चों को धन्यवाद दिया ।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।