गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

शिक्षकों और प्रतिभागी सदस्यों को उनके अधिकारों से कराया गया अवगत

 चेरियाबरियारपुर:- प्रखंड अंतर्गत विभिन्न सीआरसी पर चल रहे विद्यालय शिक्षा समिति सदस्यों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दूसरे शुक्रवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान सीआरसी उच्च माध्यमिक विद्यालय मेहदाशाहपुर में मास्टर ट्रे

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
3 फरवरी 2023, 06:33 PM IST (3 फरवरी 2023) अपडेट: 3 नवंबर 2026, 02:11 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

 चेरियाबरियारपुर:- प्रखंड अंतर्गत विभिन्न सीआरसी पर चल रहे विद्यालय शिक्षा समिति सदस्यों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दूसरे शुक्रवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान सीआरसी उच्च माध्यमिक विद्यालय मेहदाशाहपुर में मास्टर ट्रेनर अभिज्ञान कुमार निराला एवं सावित्री कुमारी ने उपस्थित सदस्यों के बीच विद्यालय शिक्षा समिति के महत्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। प्रशिक्षण के क्रम में विद्यालय शिक्षा समिति की संरचना, उसके कार्य एवं दायित्व पर प्रकाश डालते हुए खुशनूमा माहौल में शिक्षकों एवं प्रतिभागी सदस्यों को उनके अधिकार से अवगत कराया गया। इस दौरान

विद्यालय शिक्षा समिति की आवश्यकता के बारे मे प्रतिभागियों को विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ साथ शिक्षा का अधिकार अधिनियम, शिक्षा बच्चों का मौलिक अधिकार आदि के संदर्भ में विधालय शिक्षा समिति की सकारात्मक भूमिका से प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के क्रम में सीआरसी संचालक सह प्रधानाध्यपक अरूण भारती ने विद्यालय शिक्षा समिति के कार्ययोजनाओं पर चर्चा किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय शिक्षा समिति के बहुत सारे सदस्य बदलते रहते हैं। इसलिए विभाग प्रत्येक वर्ष इस तरह का प्रशिक्षण आयोजित करती है ताकि सदस्यों को उनके हक़ व अधिकार से अवगत कराते हुए समुदाय को विद्यालय से जोड़ा जाए, जिससे 6 से 18 आयूवर्ग के बच्चों को उनका मौलिक अधिकार गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की प्राप्ति संभव हो सके। उक्त प्रशिक्षण में प्रभारी प्रधानाध्यपक रणवीर कुमार, राहुल कुमार, मो इफ्तेखार आलम, जय जय राम तांती, श्यामा कुमारी, रेणु कुमारी, सदस्य मो साजन, नेहा देवी, मुनतरीना खातुन, रीता देवी, कंचन कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।