रविवार, 20 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

Suresh Raina LPL 2023 Auction: सुरेश रैना की लंका प्रीमियर लीग में भारी बेइज्जती! नीलामी में नहीं पुकारा गया नाम!

Suresh Raina LPL 2023 Auction: भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे सुरेश रैना की लंका प्रीमियर लीग में बेइज्जती हुई है। ऐसी खबरें पिछले काफी दिनों से सामने आ रही है। दरअसल, श्रीलंका में प्रीमियर लीग का आयोजन होने वाला है, जिसे लेकर ऑक्शन आयोजि

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
16 जून 2023, 05:48 AM (16 जून 2023) 722 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Suresh Raina LPL 2023 Auction: भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे सुरेश रैना की लंका प्रीमियर लीग में बेइज्जती हुई है। ऐसी खबरें पिछले काफी दिनों से सामने आ रही है। दरअसल, श्रीलंका में प्रीमियर लीग का आयोजन होने वाला है, जिसे लेकर ऑक्शन आयोजित की गई थी। इसमें सुरेश रैना का भी नाम डाला गया था। लेकिन ऑक्शन के दौरान उनका नाम नहीं लिया गया। जिस वजह से अब फैंस इसे रैना की बेज्जती मान रहे हैं।

बिहार में घर बनाना होगा मुश्किल, कालाबाजारी को लेकर नया निर्देश जारी!

दरअसल, सुरेश रैना भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। रैना की फैन फॉलोइंग काफी अधिक है। ऐसे में उनके फैंस एक बार फिर मैदान पर रैना को बल्लेबाजी करते देखना चाह रहे थे। लेकिन फैंस की ये ख्वाहिश लंका प्रीमियर लीग के ऑक्शन ने तोड़ दी है।

Suresh Raina LPL 2023 Auction: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुरेश रैना ने खुद को लंका प्रीमियर लीग के लिए रजिस्टर नहीं किया था। इसके बावजूद नीलामी पुल में उनका नाम डाल दिया गया था। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले रैना खुद लंका प्रीमियर लीग का हिस्सा नहीं बनना चाह रहे थे। उन्होंने नीलामी से अपना नाम वापस लिया था। इसके बावजूद पुल में उनका नाम दिखाया गया।

बिहार: घरवाली और बाहरवाली के चक्कर में फंसा पति, पुलिस ने हवालात में दो बच्चों के पिता की निकाली हवा

वहीं, इस नीलामी के लिए सुरेश रैना की बेस प्राइस 50000 डॉलर रखी गई थी। नीलामी के दौरान सुरेश रैना का नाम शीट पर था। लेकिन सुरेश रैना का नाम एक बार भी नहीं पुकारा गया। सुरेश रैना के साथ ऐसा गंदा मजाक आखिर कैसे हो गया, इसकी सच्चाई अभी सामने नहीं आई है। ना सुरेश रैना ने अभी तक इस मामले पर कोई भी औपचारिक बयान दिया है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!