शनिवार, 19 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

कैमूर: पैराडाइज चिल्ड्रन एकेडमी के के छात्र-छात्राएं राज्यस्तरीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जहानाबाद रवाना

कैमूर। 22 से 24 जुलाई तक जहानाबाद के स्पोर्ट्स कंपलेक्स में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता के लिए कैमूर जिला की टीम घोषित कर दी गई है। इसकी जानकारी देते हुए कैमूर जिला सॉफ्ट टेनिस के सचिव सत्यम कुमार ने बताया कि सॉफ्

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
21 जुलाई 2022, 11:47 AM (21 जुलाई 2022) 690 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

कैमूर। 22 से 24 जुलाई तक जहानाबाद के स्पोर्ट्स कंपलेक्स में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता के लिए कैमूर जिला की टीम घोषित कर दी गई है। इसकी जानकारी देते हुए कैमूर जिला सॉफ्ट टेनिस के सचिव सत्यम कुमार ने बताया कि सॉफ्ट टेनिस प्रतिस्पर्धा में शामिल होने के लिए 9 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है। बालक वर्ग में अमृत कुमार, कृष आर्यन कुमार, अनूप कुमार सिंह एवं दिव्यांक कुमार का चयन किया गया है, जबकि बालिका वर्ग में कृति कुमारी, रिद्धि कुमारी, प्रगति रस्तोगी, प्रांजन कश्यप, सुरभि कुमारी का चयन किया गया है। सभी खिलाड़ी कुदरा लालापुर स्थित पैराडाइज चिल्ड्रेन अकेडमी के छात्र- छात्राएं है। वही बेचू कुमार को टीम मैनेजर एवं विद्यानंद को कोच बनाया गया है।(कैमूर: पैराडाइज चिल्ड्रन एकेडमी)

Read Also: जहानाबाद: राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप प्रतियोगिता आज से शुरू

श्री कुमार ने बताया कि प्रतियोगता में शामिल होने के लिए कैमूर की टीम 21 जुलाई को जहानाबाद के लिए रवाना हो गई। वहीं विद्यालय के निदेशक संतोष सिंह ने कहा कि खेल को लेकर विद्यालय लगातार बेहतर कर रहा है और हर खेलों में विद्यालय के छात्र प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। साथ ही साथ विद्यालय के छात्र छात्राओं का खेल में बेहतर परिणाम भी देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल अति आवश्यक है इसलिए विद्यालय लगातार खेल को बढ़ावा दे रहा है। श्री सिंह ने कहा कि सॉफ्ट टेनिस भी उभरता हुआ खेल है इसमें भी पैराडाइज चिल्ड्रन एकेडमी कैमूर में इस खेल का प्रतिनिधित्व करेगी और आने वाले समय में इस खेल को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय के साथ-साथ राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता कराई जाएगी। वही टीम के चयन पर पैराडाइज चिल्ड्रन एकेडमी के कोषाध्यक्ष जितेंद्र नारायण सिंह, शिक्षक, शिक्षिकाओं के साथ-साथ अन्य कर्मियों ने भी शुभकामनाएं दिया है।(कैमूर: पैराडाइज चिल्ड्रन एकेडमी)
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!