गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के छात्रों ने खेल्लोज़ 2022 में बतौर मीडिया टीम किया शिरकत

पाटलिपुत्र खेल काम्प्लेक्स कंकड़बाग  में इंटर स्कूल खेल महोत्सव “खेलोज” के पहले दिन कब्बडी और फुटबॉल का मैच का मुकाबला हुआ। 16 स्कूल के टीमों के बीच कबड्डी मैच खेला गया जिसका पहला मैच माउंट लिटेरा, आरा और फाउंडेशन अकादमी के बीच खेला गया जिस

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 नवंबर 2022, 05:51 PM IST (7 नवंबर 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 01:31 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पाटलिपुत्र खेल काम्प्लेक्स कंकड़बाग  में इंटर स्कूल खेल महोत्सव “खेलोज” के पहले दिन कब्बडी और फुटबॉल का मैच का मुकाबला हुआ। 16 स्कूल के टीमों के बीच कबड्डी मैच खेला गया जिसका पहला मैच माउंट लिटेरा, आरा और फाउंडेशन अकादमी के बीच खेला गया जिसमें फाउंडेशन अकादमी 16 पॉइंट्स के साथ मैच जीती।  दूसरा और तीसरा मैच लिटेरा वैली और डॉक्टर डी वाई पाटिल एवं माउंट लिट्रा बिहटा लोयला पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया जिसमें लिट्रा वैली एवं माउंट लिट्रा बिहटा टीमें क्रमशः  04 एवं 18 पॉइंट्स से जीती।

इस खेल महोत्सव में  30 से ज्यादा स्कूल के करीब 2500 लड़के लड़किया भाग लिए।

नारायण वर्ल्ड स्कूल से 19 प्रतिभागी , दिल्ली पब्लिक स्कूल से 24 प्रतिभागी, माउंट लिटरला जी स्कूल से 66, डॉक्टर डी वाई पाटिल स्कूल से 21 प्रतिभागी और ज्ञान दिन गर्ल  हाई स्कूल से 24 एवं अन्य स्कूल्स के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि अवधेश नारायण सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा खेलोज द्वारा आयोजित यह इंटर स्कूल स्पोर्ट्स महोत्सव बिहार के युवाओं को ओलंपिक खेलों में आगे बढ़ने का मौका देगा।

यह भी पढ़े …  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर तंज कासते हुए कहा की कांग्रेस की जहाज की तेल ख़त्म

वरिष्ठ नेता राजनेता मृत्युंजय तिवारी महान भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और सानिया मिर्जा का उदाहरण देते हुए कहा की एक महान खिलाड़ी न सिर्फ अपने परिवार, समाज राज्य बल्कि संपूर्ण राष्ट्र का नाम दुनिया में रौशन करते हैं।इस कार्यक्रम को कवरेज करने गए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह एवं कुलपति प्रो डॉ एम के सिंह ने कामना की।

बतौर मीडिया सलाहकार और कवरेज टीम के रूप में गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के कार्य पर कला संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो डॉ सुरेश चंद्र नायक ने अपने बच्चों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।

इंटर स्कूल खेल महोत्सव “खेलोज” को पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के छात्रों आर्यन सिंह बाबू, सुमेश्वर कुमार सोनू, दीपशिखा कुमारी, कविता कुमारी, हर्षिता सिंह, अर्चना श्रीवास्तव, नीतू कुमारी, श्री ओम कुमार सिंह, पवन कुमार, नरोत्तम कुमार, विशाल सिंह चौहान, सौरभ कुमार एवं आयुष मिश्रा ने कवर किया।  विश्वविद्यालय के तरफ से  समन्वयक के रूप में सहायक प्रोफेसर  डॉ.  अमित कुमार सिंह और प्रवेश प्रभारी श्री मनीष सिंह जी मौजूद रहे।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें