रविवार, 20 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

खेल-खिलाड़ी:फाइनल मुकाबले में महेशबाड़ा को हराकर जगदर ने खिताब पर किया कब्जा

 तेघड़ा:- प्रखंड अंतर्गत इंदिरा ज्योति उच्च विद्यालय पकठौल के प्रांगण में नव वर्ष के अवसर पर अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। स्टार क्रिकेट क्लब पकठौल के द्वारा आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. रविं

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
23 जनवरी 2023, 04:49 PM (23 जनवरी 2023) 259 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

 तेघड़ा:- प्रखंड अंतर्गत इंदिरा ज्योति उच्च विद्यालय पकठौल के प्रांगण में नव वर्ष के अवसर पर अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। स्टार क्रिकेट क्लब पकठौल के द्वारा आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. रविंद्र मोहन प्रसाद के द्वारा किया गया था। जिसमें अब तक 15 से अधिक टीम ने इस टूर्नामेंट में भाग ली। रविवार को महेशबारा और जगदर के बीच फाइनल मैच खेली गई जिसमें जगदर की टीम ने 237 रन बनाकर महेशबारा को पराजित करते हुए जीत का खिताब अपने टीम के नाम किया। गुड्डू यादव ने 107 रन और 1 विकेट अपने नाम कर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम कर लिया। उक्त अवसर पर मौजूद तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह एवं पंचायत के मुखिया पंकज कुमार सहनी के द्वारा जगदर के टीम को विजेता का शील्ड प्रदान किया वही महेश बारा की टीम को उपविजेता के रूप में पुरस्कृत किया गया। विधायक राम रतन सिंह ने कहा कि खेल के आयोजन से ग्रामीण स्तर पर छुपे प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है।(फाइनल मुकाबले में महेशबाड़ा फाइनल मुकाबले में महेशबाड़ा)

सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

खेल ही एक ऐसा क्षेत्र है जहां हारने और जीतने वाले दोनों टीम के खिलाड़ियों का हौसला आफजाई ही नहीं बल्कि उसे सम्मानित भी किया जाता है। हर विधा के लोगों को खेल के आयोजन से सीख लेने की जरूरत है। दोनों टीम के खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने पर शुभकामना देते हुए उन्होंने आयोजन क्लब के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुखिया पंकज कुमार सहनी ने कहा कि क्रिकेट खेल हमेशा संघर्ष करने की सीख देती है। सरपंच प्रमोद कुमार चौरसिया ने कहा कि खेल से शारीरिक बल की बौद्धिक के साथ ही क्षमता का भी तेजी से विकास होता है। मौके पर वार्ड सदस्य हिमांशु कुमार ने खेल को आपसी भाईचारे के प्रतीक बताते हुए कहां की खेल से सामाजिक समरसता के क्षेत्र में व्यापक बदलाव की शुरुआत होती है। मौके पर कॉमेंटेटर मंजेश कुमार , दानिश अनवर ,राणा कुमार सहनी, एंपायर संजीत एवं प्रवीण के तजुर्बे को मैदान में जुटे दर्शकों ने खूब सराहा।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!