पटना डेस्क: एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बारात पहुंचने से पहले ही एक दुल्हन के साथ ऐसी घटना हो गई कि परिवार के पैरों तले से जमीन ही खिसक गई। दुल्हन के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है।
दरअसल, मामला आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र का है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के गड़ौरा मझौरा गांव में शादी के दौरान दुल्हन को सजाने के लिए घर पर आई ब्यूटी पार्लर संचालिका पर आरोप है कि वह दुल्हन के तीन लाख से अधिक रुपए के जेवर चुराकर फरार हो गई है।
इस मामले में दुल्हन के परिवार वालों द्वारा ब्यूटी पार्लर संचालिका के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं इस मामले को जिसने भी सुना वह हैरान रह गया। परिवार के लोगों का कहना है कि दुल्हन को सजाने के लिए आने वाली ब्यूटी पार्लर संचालिका ऐसा कर सकती थीं, इसका अंदाजा नहीं था।
खुशखबरी: बिहार में घर बनाना हुआ आसान, सरिया और सीमेंट के दामों में आई गिरावट
बता दें, आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत गड़ौरा मझौरा गांव रहने वाले अनिरुद्ध राय के घर पर 28 मई को शादी थी। शादी के दिन घर पर ही दुल्हन को सजाने के लिए ब्यूटी पार्लर से ब्यूटीशियन को बुलाया गया था। शिल्पा शर्मा और सिंटू यादव दुल्हन की मेकअप करने के लिए पहुंची थी। दुल्हन के कमरे में ही दोनों द्वारा दुल्हन की मेकअप की जाने लगी। आरोप है कि दुल्हन के गहने, मांग टीका आदि अनिरुद्ध राय की पत्नी करुणा राय ने उसी कमरे में बेड पर रखे थे।
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!