गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

मृतक के परिजनों से मिले सामाजिक कार्यकर्ता ऋषव कुमार ने दिए सांत्वना,सीओ से किए मुआवजे की मांग

बेलदौर थाना अंर्तगत बोबिल पंचायत के वार्ड नं07 निवासी उमेश राम के छोटे पुत्र सुबोध कुमार का सड़क दुर्घटना में हुई मौत। जानकारी के मुताबिक सुबोध कुमार सोमवार के देर रात अपने पड़ोसी के शादी कार्यक्रम में शामिल होने सामौर गाँव जा रहा थे। उसी क्र

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 जून 2022, 10:47 PM IST (7 जून 2022) अपडेट: 4 नवंबर 2026, 05:25 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
बेलदौर थाना अंर्तगत बोबिल पंचायत के वार्ड नं07 निवासी उमेश राम के छोटे पुत्र सुबोध कुमार का सड़क दुर्घटना में हुई मौत। जानकारी के मुताबिक सुबोध कुमार सोमवार के देर रात अपने पड़ोसी के शादी कार्यक्रम में शामिल होने सामौर गाँव जा रहा थे। उसी क्रम में मधेपुरा जिला के चौसा थाना अंतर्गत भटगामा चौंक के पास  एक अनियंत्रित हाइवा गाड़ी ने सुबोध को कुचलते हुए निकल गया, आनन फानन में उसे चौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहाँ उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।खबर सुनते ही परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। वहीं मधेपुरा पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू सदर हॉस्पिटल  भेज ले गए जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, तदोपरांत लाश बोबिल गांव मंगलवार सुबह10बजे पहुंचा।शव आते ही पूरे गाँव मे मातमी सन्नाटा पसर गया।परिजनों की चीत्कार से आसपास का माहौल ग़मगीन हो गया।जानकारी दे दूं कि सुबोध 2भाई में छोटा था और सुबोध को चार बहन भी है सबसे छोटी बहन शादी योग्य था।
    शादी की पूरी तैयारी की जा रही थी।परिजनों की माने तो सुबोध प्रवासी मजदूर था, जो मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते थे। वे माता-पिता का भी देखभाल करते थे, अपनी छोटी बहन की शादी करने के लिए उन्होंने महाजन से कर्जे भी लिए थे। छोटी बहन का रो-रोकर बुरा हाल था, उसके चीख़ पुकार से मौजूद सभी महिलाएं पुरूष भी फफक पड़े।उसकी बहन कह रही थी कि अब कि होते हो भैया….. कहाँ चली गेलो हो…..।जैसे ही इस बात की ख़बर सामाजिक कार्यकर्ता ऋषव कुमार को हुआ तो उन्होंने उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना दिए। वहीं स्थल पर पहुंच कर ऋषव कुमार ने बेलदौर अंचलाधिकारी को दूरभाष के माध्यम से जानकारी देते हुए, हरसंभव सरकारी मदद दिलाने की गुहार लगाया।दूरभाष पर अंचलाधिकारी ने आश्वस्त दिया कि उन्हें सरकार द्वारा दिये जाने वाले मुआवजा की राशि 5 लाख मिलेगा।उनके परिजन घटना से संबंधित कागजात जिला परिवहन पदाधिकारी मधेपुरा के कार्यालय में जमा करें।
   समाजसेवी  ऋषव कुमार ने  भगवान से प्रार्थना किया कि उनके परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करें। साथ ही स्थानीय प्रशासन से सामाजिक कार्यकर्ता ऋषव कुमार ने माँग किया कि उनके परिजनों को कम से कम 5लाख रुपये मुआवजा राशि एवं आश्रित माता पिता को पेंशन अविलम्ब लागू करें। मौके पर पंचायत समिति प्रतिनिधि मनोज रजक, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि सुनील पासवान, पूर्व उपमुखिया मिथलेश राम, सुबोध शर्मा, जगदम्बी पासवान सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.