गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

सिवान की टीम ने जीता 10वीं बिहार राज्य सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता, फाइनल में रानी लक्ष्मीबाई एकेडमी, मैरवा को 16-10 से हराया

मीडिया दर्शन/सासाराम| सासाराम के गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय जमूहार के खेल परिसर में बिहार राज्य हैंडबॉल संघ के तत्वाधान में रोहतास जिला हैंडबॉल संघ के द्वारा आयोजित 10वीं बिहार राज्य सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का खिताब सिवान की ट

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 मार्च 2022, 05:51 PM IST (7 मार्च 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 10:16 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मीडिया दर्शन/सासाराम| सासाराम के गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय जमूहार के खेल परिसर में बिहार राज्य हैंडबॉल संघ के तत्वाधान में रोहतास जिला हैंडबॉल संघ के द्वारा आयोजित 10वीं बिहार राज्य सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का खिताब सिवान की टीम ने जीता। फाइनल में सिवान की टीम ने रानी लक्ष्मीबाई एकेडमी, मैरवा को 16-10 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। सेमीफाइनल में सिवान की टीम ने बेगूसराय को 10-6 जबकि एकेडमी, मैरवा की टीम ने पटना को10-9 से पराजित कर फाइनल का टिकट प्राप्त किया| इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में खिलाड़ियों को मेडल और चमचमाती ट्राफी प्रदान की गई|

उक्त अवसर पर गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के सचिव गोविंद नारायण सिंह, नारायण वर्ल्ड स्कूल ,जमुहार की निर्देशिका मोनिका सिंह तथा नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान करते हुए उनका हौसला बढ़ाया| उक्त अवसर पर जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, पूर्व उप प्रमुख मधु उपाध्याय, सुनील सिंह, अरविंद सिंह आदि लोगो ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया| इस प्रतियोगिता को सफल संचालित करने हेतु तकनीकी पदाधिकारियों के दल ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें पटना के इमरान, चंदन, नवादा के संतोष, बेगूसराय के रामप्रवेश, रोहतास के रानू कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

उक्त प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से पटना और बेगूसराय को भी ट्रॉफी और मेडल प्रदान किया गया| इस बात की जानकारी देते हुए रोहतास जिला हैंडबॉल संघ के सचिव विनय कृष्ण ने बताया कि सभी टीमों को प्रमाण पत्र भी दिया गया|  आगत अतिथियों का स्वागत एवं उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया| इस अवसर पर बिहार राज्य हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया|

कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल हुई

इस प्रतियोगिता में कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल हुई, जैसे कुमारी रोहिणी, खुशबू कुमारी, राधा कुमारी ने अन्य खिलाड़ियों का हौसला इस प्रतियोगिता में शामिल होकर बढ़ाया साथ ही उन्होंने रोहतास जिला हैंडबॉल संघ को बेहतर आयोजन के लिए और खिलाड़ियों की उत्तम व्यवस्था के लिए नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल तथा गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के प्रबंध निदेशक, सचिव तथा निदेशक को भी बहुत-बहुत धन्यवाद दिया| उन्होंने बताया कि इसी प्रतियोगिता के आधार पर बिहार राज्य हैंडबॉल टीम का गठन किया जाएगा जिसकी सूची बाद में जारी की जाएगी कार्यक्रम को सफल बनाने में राणा प्रताप, अमित कुमार सिंह, उज्जवल,नवल, अरविंद ,राहुल ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।