सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

बेगूसराय में दिनदहाड़े मुखिया के मर्डर से फैली सनसनी

  बेगूसराय:- बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार को बेगूसराय सदर प्रखंड क्षेत्र स्थित परना पंचायत के मुखिया और भाजपा समर्थक वीरेन्द्र कुमार शर्मा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नीमा चांदपुरा-रजौड़ा पथ के परना-तरैया ढ़ाला

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
2 फरवरी 2023, 03:02 PM (2 फरवरी 2023) 192 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बेगूसराय:- बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार को बेगूसराय सदर प्रखंड क्षेत्र स्थित परना पंचायत के मुखिया और भाजपा समर्थक वीरेन्द्र कुमार शर्मा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नीमा चांदपुरा-रजौड़ा पथ के परना-तरैया ढ़ाला के समीप की है। घटना की सूचना मिलते ही जिलेभर में आक्रोश फैल गया और लोगों ने जिला मुख्यालय के ट्रैफिक चौक पर शव के साथ एनएच-31 को जाम कर यातायात ठप कर दिया। इस दोनों करीब तीन घंटे तक एनएच जाम रहा। बाद में सदर डीएसपी अमित कुमार एवं सीओ सहित अन्य अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई एवं सभी अपराधियों को 48 घंटा के अंदर गिरफ्तार करने के आश्वासन पर लोग शांत हुए तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है, एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। एसपी योगेन्द्र कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है, इस दौरान एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है, जबकि शेष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दूसरी बार मुखिया निर्वाचित हुए वीरेन्द्र कुमार शर्मा काफी लोकप्रिय थे। गुरुवार को करीब 12:30 बजे मोटरसाइकिल से वह अपने घर से बेगूसराय सदर प्रखंड कार्यालय आ रहे थे। इसी दौरान चांदपुरा-रजौड़ा पथ पर परना-सांख ढाला के स्थित चिमनी के समीप दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधियों ने घेर लिया तथा ताबड़तोड़ छह गोली मार दी। जिसमें चार गोली मुखिया के छाती में लग गई, गोली की आवाज सुनते ही दौड़े आसपास के लोग उसे लेकर बेगूसराय पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद लोग आक्रोशित हो गए और शव को पोस्टमार्टम करवाने के बदले स्ट्रेचर पर ही लेकर ट्रैफिक चौक पहुंच गए तथा सड़क जाम कर दिया। मृतक मुखिया के परिजनों का कहना है कि वीरेन्द्र कुमार शर्मा ने 2016 के पंचायत चुनाव में तत्कालीन मुखिया को 49 वोट से हराया था एवं 2021 के पंचायत चुनाव में उसी व्यक्ति को 18 वोट से हराया, जिसके कारण राजनीतिक प्रतिद्वंदिता चल रही थी और इसी राजनीतिक को लेकर हत्या की गई है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!