गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

Sehore Srishti in borewell : ढाई साल की श्रृष्टि को बचाने की 40 घंटे से कोशिशें जारी,सेना समेत NDRF-SDRF की टीम शामिल

Sehore Srishti in borewell: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में मासूम सृष्टि को बचाने की जंग अभी भी जारी है। मुगावली गांव में मंगलवार की दोपहर 1:15 बजे ढाई साल की सृष्टि खेलते समय करीब 300 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में जा गिरी गई थी।    

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
8 जून 2023, 12:37 PM IST (8 जून 2023) अपडेट: 26 अक्टूबर 2026, 10:03 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Sehore Srishti in borewell: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में मासूम सृष्टि को बचाने की जंग अभी भी जारी है। मुगावली गांव में मंगलवार की दोपहर 1:15 बजे ढाई साल की सृष्टि खेलते समय करीब 300 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में जा गिरी गई थी।

रुबीना ने रूबी अवस्थी बनकर प्रेमी संग रचाई शादी, जानिए पूरा मामला

सृष्टि को बचाने के लिए कई पोकलेन मशीन और कई जेसीबी की मदद ली जा रही है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस, NDRF और सेना की टीम जुटी है। मौके पर पुलिस अधिकारियों के अलावा डॉक्टरों की टीम और एंबुलेंस भी तैनात की गई है। बोरवेल से निकालते ही सृष्टि को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाएगा। सीहोर कलेक्टर आशीष तिवारी ने बताया कि सेना के जवान, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ भी यहां मौजूद हैं। सभी अपने-अपने तरीके से बच्ची को सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

Vande Bharat Express Train: अब नए ट्रैक पर दौड़ेगी पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, भारतीय रेलवे ने लिया बड़ा फैसला

बता दें, सृष्टि को बोरवेल के गड्ढे से सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार दोपहर से रेस्क्यू जारी है। पुलिस, NDRF और सेना की टीम रेस्क्यू ऑपरेश में लगी है। बच्ची को निकालने के लिए समानांतर गड्ढा खोदा जा चुका है, पहले सृष्टि बोरवेल में 50 फीट नीचे फंसी थी। जब बच्ची को बाहर निकालने की कोशिश की गई तो हुक से दोबारा नीचे गिरी गई और 150 फिट नीचे गड्ढे में जा फंसी है। अब सुरक्षित निकालने के लिए टनल खोदी जा रही है। NDRF की टीम बोरवेल में बच्ची को नीचे जाने से रोकने की कोशिश कर रही है।

बिहार: गेराज में काम करने वाले युवक के प्यार में पागल हुई शादीशुदा महिला, पति को चकमा देकर घर से भागी!

Sehore Srishti in borewell: हालांकि, इससे पहले बुधवार सुबह सीहोर के कलेक्टर आशीष तिवारी ने बताया कि बच्ची ज्यादा मूवमेंट नहीं कर रही है। उसे ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। जिससे सांस लेने में तकलीफ न हो। पथरीली जमीन होने के कारण बचाव कार्य में समय लग रहा है। जैसे-जैसे हम जमीन खोद रहे हैं बच्ची और नीचे जा रही है।