सासाराम। रोहतास जिले में अवैध ओवरलोडेड बालू की ढुलाई की वजह से मुख्य सड़कों पर बालू इस कदर फैला हुआ हैं कि वाहन चलाने वाले लोगों के लिए सड़कों पर पसरा बालू जानलेवा साबित हो रहा है। सड़कों पर पसरा भालू की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। बुधवार को भी बालू की वजह से मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग पूरी तरह से फिसल गए और सड़क पर आ गिरे। इस वजह से दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। घटना सासाराम प्रखंड के बैजल गांव के समीप की बताई जाती है। जानकारी के अनुसार बैजला गांव निवासी लालजी राम का पुत्र अमित कुमार एवं मुन्ना सिंह का पुत्र धर्मेंद्र कुमार अपने गांव से सासाराम की तरफ आ रहे थे इसी दौरान सड़कों के किनारे पसरे बालू की वजह से उनका मोटरसाइकिल फिसल गया और उनका मोटरसाइकिल से संतुलन खो बैठा, इस वजह से मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्ति मुख्य सड़क पर गिर पड़े जिसमें दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को उठाकर सासाराम सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। बालू की वजह से हुए दुर्घटना में दोनों युवकों को काफी चोटें आई है। फिलहाल दोनों युवक खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।(सड़क पर पसरे बालू)
सड़क पर पसरे बालू की वजह से हुआ दर्घटना, दो युवक बुरी तरह से घायल
मीडिया दर्शन/सासाराम(कार्यालय)। रोहतास जिले में अवैध ओवरलोडेड बालू की ढुलाई की वजह से मुख्य सड़कों पर बालू इस कदर फैला हुआ हैं कि वाहन चलाने वाले लोगों के लिए सड़कों पर पसरा बालू जानलेवा साबित हो रहा है। सड़कों पर पसरा भालू की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। बुधवार को भी बालू की वजह से मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग पूरी तरह से फिसल गए और सड़क पर आ गिरे। इस वजह से दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। घटना सासाराम प्रखंड के बैजल गांव के समीप की बताई जाती है। जानकारी के अनुसार बैजला गांव निवासी लालजी राम का पुत्र अमित कुमार एवं मुन्ना सिंह का पुत्र धर्मेंद्र कुमार अपने गांव से सासाराम की तरफ आ रहे थे इसी दौरान सड़कों के किनारे पसरे बालू की वजह से उनका मोटरसाइकिल फिसल गया और उनका मोटरसाइकिल से संतुलन खो बैठा, इस वजह से मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्ति मुख्य सड़क पर गिर पड़े जिसमें दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को उठाकर सासाराम सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। बालू की वजह से हुए दुर्घटना में दोनों युवकों को काफी चोटें आई है। फिलहाल दोनों युवक खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।(सड़क पर पसरे बालू)
सड़कों पर पसरा बालू बन रहा जानलेवा
Read also : बिहार के अगले डीजीपी की रेस में शोभा अहोतकर सबसे आगे
बता दें कि रोहतास जिले के डिहरी, नासरीगंज, तिलौथू एवं काराकाट प्रखंड में स्थित सोन नदी से बालू की निकासी होती है और इस दौरान ओवरलोडिंग अवैध बालू की ढुलाई होती है। इस वजह से तिलौथू से सासाराम रोड, डिहरी से शिवसागर ओल्ड जीटी रोड के अलावा, सासाराम से बिक्रमगंज रोड, डिहरी से नासरीगंज, दरिहट रोड के अलावा अन्य सड़कों के दोनी तरफ काफी मात्रा में बालू देखा जा सकता है। सड़क के दोनी तरफ पसरे बालू की वजह से दो पहिया वाहन चालक लगातार दुर्घटनाग्रस्त हो रहें है जिस वजह से वाहन चालक घायल हो रहें है। सड़कों पर पसरे बालू को न जिला प्रशासन द्वारा ही सफाई कराई जा रही है और न ही स्थानीय नगर निकाय के द्वारा जिस वजह से खामयाजा दो पहिया वाहन चलाने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है।(सड़क पर पसरे बालू)

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!