बुधवार, 4 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

सासाराम : राज्यस्तरीय प्रतियोगिता को ले विद्यालय कैंपस में कराया जाएगा टेनिस कोर्ट का निर्माण: डॉ पृथ्वी पाल

सासाराम : आगामी नवंबर में होने वाले राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता को लेकर  सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव धर्मवीर कुमार सासाराम पहुंचे और जिले में सॉफ्ट टेनिस खेल पर हो रहे कार्यों की जानकारी लिया। अपने दौरे के दौरान महासचि

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 सितंबर 2022, 06:20 PM IST (7 सितंबर 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 01:36 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम : आगामी नवंबर में होने वाले राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता को लेकर  सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव धर्मवीर कुमार सासाराम पहुंचे और जिले में सॉफ्ट टेनिस खेल पर हो रहे कार्यों की जानकारी लिया। अपने दौरे के दौरान महासचिव धर्मवीर कुमार ने सासाराम प्रखंड के नेकरा स्थित एबीआर फाउंडेशन स्कूल के निदेशक डॉ पृथ्वी पाल सिंह से मुलाकात कर विद्यालय में सॉफ्ट टेनिस खेल को बढ़ावा देने पर चर्चा किया। इसके पूर्व महासचिव ने विद्यालय के निदेशक डॉ पृथ्वीपाल सिंह को पौधा देखकर उन्हें समाहित किया। धर्मवीर कुमार ने कहा कि सॉफ्ट टेनिस खेल अब बिहार में पहचान की मोहताज नहीं है।  रोहतास,भोजपुर, कटिहार, पटना के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना छाप छोड़ चुके हैं। वही अन्य राज्यों में राष्ट्रीय गेम में भी खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन देखने को मिल रहा है और खिलाड़ी जिले के लिए मेडल प्राप्त कर रहे हैं।(राज्यस्तरीय प्रतियोगिता को ले)

Read also :  सासाराम : युवा राजनीति में आयें दिन आगे, बदल सकते हैं देश और राज्य की दिशा-दशा 

वही एबीआर फाउंडेशन स्कूल के निदेशक डॉ पृथ्वी पाल सिंह ने भी जिले में इस खेल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहायता करने की बात कही। श्री सिंह ने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय परिसर में टेनिस कोर्ट का निर्माण कराया जाएगा। विद्यालय के साथ-साथ विद्यालय के बाद अन्य लोग भी सॉफ्ट टेनिस की प्रैक्टिस कर सकें, ताकि रोहतास जिले में और बेहतर खिलाड़ी उभर कर सामने आ सके। उन्होंने कहा कि नवंबर में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए विद्यालय प्रबंधन पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि जिले में बेहतर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हो सके इसके लिए विद्यालय जल्द से जल्द टेनिस कोर्ट निर्माण करने की कोशिश करेगा। मौके पर सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ रोहतास के सचिव रमेश मेहता, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सत्यम कुमार एवं संजीव कुमार मौजूद रहे।(राज्यस्तरीय प्रतियोगिता को ले)
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें