गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

Sasaram: विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को आरपीएफ ने दबोचा

Sasaram: गया पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर चंबल एक्सप्रेस से विदेशी शराब लेकर सासाराम आ रहे दो शराब तस्करों को रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने सासाराम स्टेशन पर उतरने के दौरान दबोच लिया। गिरफ्तार शराब तस्करों में सासाराम के आलमगंज निवासी ब

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
22 फरवरी 2023, 08:13 PM IST (22 फरवरी 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 11:30 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Sasaram: गया पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर चंबल एक्सप्रेस से विदेशी शराब लेकर सासाराम आ रहे दो शराब तस्करों को रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने सासाराम स्टेशन पर उतरने के दौरान दबोच लिया। गिरफ्तार शराब तस्करों में सासाराम के आलमगंज निवासी बबलू कुमार केसरी एवं बिक्रमगंज के कृष्णा नगर निवासी चंदन कुमार सोनी शामिल है।

Tejashwi Yadav: मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर भड़के तेजस्वी यादव, सीएम नीतीश पर भी दिया बड़ा बयान

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दोनों तस्करों को भभुआ रोड रेलवे स्टेशन से हीं आरक्षी कैसर जमाल खान व आरक्षी अभिषेक यादव द्वारा चिन्हित कर निगरानी की जा रही थी तथा उक्त गाड़ी के सासाराम स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंचते ही आरपीएफ द्वारा उन्हें पकड़ लिया गया।

Sasaram: पुलिस ने बोतल किया बरामद

इस दौरान दोनों संदिग्ध व्यक्तियों के पास से बरामद पिट्ठू बैग व सादा झोला को खुलवाकर जब चेक किया गया तो उसमें अंग्रेजी शराब की बोतलें पाई गईं। बबलू केसरी के कब्जे से 50 अदद ब्लैक डॉग व्हिस्की प्रत्येक 180एम एल, 04 अदद ब्लैक एंड व्हाइट व्हिस्की प्रत्येक 180एम एल, एक स्मार्टफोन, एक कीपैड मोबाइल एवं 5000 रूपए नगद बरामद किए गए। जबकि चंदन कुमार सोनी के कब्जे से 131 अदद मैकडॉवेल व्हिस्की प्रत्येक 180एम एल, 02 अदद 8 पीएम व्हिस्की प्रत्येक 180एम एल, एक स्मार्टफोन तथा 190 रूपए नगद बरामद कर जप्त कर लिया गया।

Alcohol Ban In Bihar: बिहार में पियक्कड़ों की हुई मौज, शराबबंदी कानून से जुड़ी आई अच्छी ख़बर!

वहीं, उन्होंने कहा कि पकड़े गए उक्त शराब तस्करों द्वारा तस्करी में सहयोग करने वाले सहयोगी का भी नाम बताया गया है। जिसके बारे में छानबीन की जा रही है। वहीं उक्त दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम कानूनी कार्यवाही वास्ते निरीक्षक मद्य निषेद्य विभाग को लिखित प्राथमिकी के साथ सुपुर्द किया गया है।