गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

सासाराम : स्व0 शैलेन्द्र कुमार के प्रथम पुण्यतिथि पर एकदिवसीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सासाराम । खेल पत्रकार शैलेंद्र कुमार के प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर सासाराम स्थित फजलगंज स्टेडियम में एक दिवसीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे सॉफ्ट टेनिस के खिलाड़ियों ने भाग लिया।इसके पूर्व स्वर्गीय शैलेंद्र कुमार के तैल चि

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 सितंबर 2022, 05:36 PM IST (7 सितंबर 2022) अपडेट: 2 नवंबर 2026, 03:51 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम । खेल पत्रकार शैलेंद्र कुमार के प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर सासाराम स्थित फजलगंज स्टेडियम में एक दिवसीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे सॉफ्ट टेनिस के खिलाड़ियों ने भाग लिया।इसके पूर्व स्वर्गीय शैलेंद्र कुमार के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर खिलाड़ियों ने उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सॉफ्ट टेनिस एसोशिएशन ऑफ रोहतास के सचिव रमेश मेहता ने बताया कि स्वर्गीय शैलेन्द्र कुमार बिहार जर्नलिज्म एसोशिएसन पटना के कार्यालय सचिव थे। इन्होंने नवभारतटाइम्स, सांध्य प्रहरी जैसे अखबारों में अपना विशेष योगदान दिया।( टेनिस प्रतियोगिता का हुआ)

Read also :  तिलौथू : यदुवंशी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने माँ तुतला भवानी के दरबार में टेका मत्था

उसमे बाद उन्होंने स्वतंत्रत पत्रकारिता करनी शुरू कर दी और पटना में जाने माने खेल पत्रकार के रूप में अपनी अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए अपनी लेखनी के माध्यम से सरकार के नजरों में लाया। वही उनके पुण्यतिथि के अवसर पर खेले गये मैचों में ओपेन कैटेगरी में सत्यम कुमार ने एहसान अली को 5-3, 7-5 से हरा कर मैडल जीता। बालिका ओपन वर्ग में खुशबू कुमारी ने नेहा कुमारी को 4-2, 4-1 से हराया। वही अंडर 18 बालिका वर्ग में प्रियल ने अनुभव को 4-2, 5-3 से हराया। अंडर 15 बालिका वर्ग में एंजल ने दीप्ति मौर्या को 4-1, 4,0 से हराया। इसी श्रेणी के बालक वर्ग में एनरिक ने दिव्यांशु कुमार को 4-0, 4-2 से हराया। वही विजेता खिलाड़ियों को सचिव रमेश मेहता एवं पत्रकार संजीव कुमार ने मेडल एवं मोमेंटो देखर सम्मानित किया।( टेनिस प्रतियोगिता का हुआ)
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें