गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

सासाराम : स्पोर्टस मीट के अंतिम दिन लीजेंड क्रिकेटर्स ऑफ सासाराम ने दर्ज की जीत

सासाराम : शहर के उत्तरी-पश्चिमी छोर पर नेकरा स्थित एबीआर फाउंडेशन स्कूल में तीन दिनों से चल रही वार्षिक स्पोर्टस मीट का शुक्रवार को समारोहपूर्वक शानदार समापन हुआ। अंतिम दिन क्रिकेट, शतरंज, कैरम, गोला फेंक आदि स्पर्धाएं हुई। शतरंज में शिखा,

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
18 नवंबर 2022, 06:11 PM IST (18 नवंबर 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 12:00 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम : शहर के उत्तरी-पश्चिमी छोर पर नेकरा स्थित एबीआर फाउंडेशन स्कूल में तीन दिनों से चल रही वार्षिक स्पोर्टस मीट का शुक्रवार को समारोहपूर्वक शानदार समापन हुआ। अंतिम दिन क्रिकेट, शतरंज, कैरम, गोला फेंक आदि स्पर्धाएं हुई। शतरंज में शिखा, शैय्यद अबू, प्रशंसा एवं रौशन, कैरम में साक्षी, वैभव, खुशी एवं अभिषेक, गोला फेंक में शौर्य, अपेक्षा, विशाल, जिज्ञाशा, सार्थक एवं शिवानी को विद्यालय के सचिव डॉ. पृथ्वीपाल सिंह ने प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर समान्नित किया।(स्पोर्टस मीट के अंतिम)
शुक्रवार को हुईं क्रिकेट मैच में लीजेंड क्रिकेटर्स ऑफ सासाराम ने सुपर ओवर में बाजी मारी। लीजेंड टीम ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। लीजेंड टीम के जीतेन्द्र सिंह के नेतृत्व में 10 ओवर में 72 रनों की पारी खेली, जिसमे अधिकतम स्कोर टीम कैप्टन जीतेंद्र सिंह ने 26 रन बना टीम को जीत दिलाई। लीजेंड टीम की तरफ से  अनुराग शरण ने 11 रन, नरेन्द्र कुमार ने 11 रन एवं वेटेरन खिलाड़ी अनुप कुमार ने 17 रनों की पारी खेल जीत में भागीदार बने। जिला एथलेटिक संघ के सचिव विनय कुमार एवं पूर्व वेटेरन खिलाड़ियों धर्मेन्द्र कुमार, अनूप कुमार, प्रकाश कुमार, राणा सिंह, मिथलेश कुमार एवं रानू कुमार ने भी शानदार प्रदर्शन किया। एबीआर-11 की टीम का नेतृत्व विद्यालय सचिव डॉ. पृथ्वीपाल सिंह ने किया। बच्चों एवं शिक्षकों की एबीआर-11 की टीम ने डॉ. सिंह की कप्तानी में मैच को टाई तक पहुंचाया, लेकिन सुपर ओवर में लीजेंड की टीम ने अपनी ट्रॉफी पक्की कर ली। एबीआर-11 की तरफ से आगाज अली खान सर्वोत्तम 35 रन बना ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किए गए। डॉ. पृथ्वीपाल सिंह ने 3 रन और 2 विकेट लिए, भवानी शंकर ने 10, रजनीकांत ने 8 एवं हिमांशु ने 10 रनों की पारी खेलते हुए मैच को टाई तक पहुंचाया था।  दोनों टीमों को चियर्स करती कक्षा आठवीं एवं नौवीं की बच्चियों की अच्छी भूमिका रही, जिनकी सभी ने प्रशंसा की और कहा कि आईपीएल की धुन के साथ बच्चियों की हौसला अफजाई के तरीके तारीफ-ए-काबिल रही।(स्पोर्टस मीट के अंतिम)

Read also :  लोकल फॉर वोकल, लोकल फॉर ग्लोबल: ट्रेड फेयर में बिहार पवेलियन आकर्षण का केन्द्र

इस तीन दिवसीय स्पोर्टस मीट में 4 दर्जन से अधिक खेल प्रतिस्र्पाधाओं के विजेता खिलाड़ियों को भी निर्णायक मंडल के निर्णय के बाद विद्यालय सचिव डॉ. पृथ्वीपाल सिंह एवं प्रबंधक अनुपमा सिंह ने ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में सचिव डॉ. पृथ्वीपाल सिंह ने कहा कि पढ़ाई के अलावा आज स्पोर्टस में युवाओं के लिए शानदार कॅरियर विकल्प है। मोबाइल जैसे तकनीकी की तरफ सिमटते बच्चों को चिन्हित करते हुए उन्होंने सभी से खेल-कूद में आगे आने की अपील की और कहा कि हमारे शारीरिक एवं मानसिक संतुलन में खेल-कूद काफी महत्व रखता है।(स्पोर्टस मीट के अंतिम)
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें