मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

साहेबपुरकमाल : ठाकुरबाड़ी की संपत्ति बेचने वालों को प्रश्रय दे रहे हैं सीओ

साहेबपुरकमाल : यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं है कि सूबे में भूमि विवाद के बढ़ रहे मामलों के लिए अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारी ही प्रत्यक्ष रूप से दोषी हैं।उनकी शिथिलता और अकर्मण्यता की वजह से जहां एक तरफ भू-माफियाओं का मनोबल चरम पर है वही

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
24 अगस्त 2022, 01:47 PM (24 अगस्त 2022) 661 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
साहेबपुरकमाल : यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं है कि सूबे में भूमि विवाद के बढ़ रहे मामलों के लिए अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारी ही प्रत्यक्ष रूप से दोषी हैं।उनकी शिथिलता और अकर्मण्यता की वजह से जहां एक तरफ भू-माफियाओं का मनोबल चरम पर है वहीं वास्तविक लाभुक अपने हक के लिए दफ्तरों का चक्कर लगाने को विवश है।साहेबपुरकमाल प्रखंड के सनहा पश्चिम पंचायत की मुखिया पूनम देवी के द्वारा स्थानीय सीओ को दिए आवेदन में वर्णित तथ्यों पर गौर करें तो इसमें कोई दो राय नहीं है कि ठाकुरबाड़ी राधाकृष्ण मंदिर की संपत्ति के अतिक्रमणकारियों को सीओ का वरदहस्त प्राप्त है अन्यथा अब तक प्रभावी कार्रवाई जरूर होती और ग्रामीणों का आक्रोश और असंतोष चरम पर नहीं होता।(ठाकुरबाड़ी की संपत्ति बेचने ठाकुरबाड़ी की संपत्ति बेचने)

बक्सर : टीके की तीनों डोज से होगी कोरोना से सुरक्षा, प्रीकॉशन डोज लेने में न करें आनाकानी

रोहतास: जिलाधिकारी ने डिस्टिक बैडमिंटन चैंपियनशिप का किया उद्घाटन, जिलाधिकारी ने बैडमिंटन खेल कर बच्चो को खेलने के लिए किया प्रेरित

धार्मिक संपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त करने में शिथिलता बरत रहे हैं साहेबपुरकमाल सीओ
मुखिया ने सीओ को दिए आवेदन में धार्मिक संपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त करने में शिथिलता बरतने का आरोप चस्पा करते हुए धार्मिक न्यास बोर्ड बिहार सरकार के द्वारा निर्गत आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।मुखिया ने बताया कि खाता संख्या 346,खेसरा 3563,तौजी 781,रकबा 0-4-14-0,मौजे सनहा,थाना संख्या 625 के ठाकुरबाड़ी की जमीन को भू-माफियाओं के द्वारा फर्जी दस्तावेज बनाकर अतिक्रमण कर लिया गया है जिसके पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं।इसके बावजूद किसी भी तरह की प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों का आक्रोश और असंतोष चरम पर है।उन्होंने ठाकुरबाड़ी राधाकृष्ण महाराज मंदिर को अतिक्रमणमुक्त करवाने में हो रहे विलम्ब पर खेद प्रकट करते हुए अविलंब निष्पादन हेतु आग्रह किया है।

उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों में हर्ष,साइकिल बनवाने में लगेगी अब कम खर्च पाइपलेस ब्रेक की तकनीकी खोज

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!