गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

रोहतास: 7वीं बिहार राज्य सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप के लिए रोहतास टीम जहानाबाद रवाना, जहानाबाद के स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में 22 से 24 जुलाई तक होगा प्रतियोगिता का आयोजन

सासाराम। 22 से 24 जुलाई तक जहानाबाद के मल्लाहचक स्थित स्पोर्ट्स कंपलेक्स में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता के लिए गरुवार को रोहतास की टीम रवाना हो गई।  इसकी जानकारी देते हुए सॉफ्ट टेनिस असोसिएशन ऑफ रोहतास के सचिव रम

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
21 जुलाई 2022, 05:03 PM IST (21 जुलाई 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 05:29 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम। 22 से 24 जुलाई तक जहानाबाद के मल्लाहचक स्थित स्पोर्ट्स कंपलेक्स में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता के लिए गरुवार को रोहतास की टीम रवाना हो गई।  इसकी जानकारी देते हुए सॉफ्ट टेनिस असोसिएशन ऑफ रोहतास के सचिव रमेश मेहता ने बताया कि सॉफ्ट टेनिस प्रतिस्पर्धा में शामिल होने के लिए 13 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है। बालक वर्ग में सत्यम कुमार, प्रियेश रंजन, ऐहसान अली, संजीव कुमार, एनरिक शामिल किए गए हैं जबकि बालिका वर्ग में अनुभव भारती, प्रियल, सौम्या सिंह, शगुन सिंह, श्रेया, नेहा, खुशबू कुमारी, एंजेल कुमारी शामिल है। वहीं कशिश सिंह को गर्ल्स टीम का मैनेजर बनाया गया जबकि संजीव कुमार को बॉयज टीम का मैनेज।(रोहतास: 7वीं बिहार राज्य)

श्री मेहता ने बताया कि प्रतियोगता में शामिल होने के लिए रोहतास की टीम 21 जुलाई को जहानाबाद के लिए रवाना हो गई। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता 22-से 24 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। वही रोहतास एथेलेटिक्स संघ के सचिन विनय कृष्णा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन मे पढ़ाई के साथ साथ खेल का भी बहुत महत्व है। उन्होंने कहा कि खेल से शरीर के साथ साथ मानसिक विकास भी होता है इसलिए उन्होंने सभी बच्चों को किसी न किसी खेल को खेलने की सलाह दिया।(रोहतास: 7वीं बिहार राज्य)

Read Also: पटना: इंडसइंड बैंक ने को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के लिए ईज़ीडिनर के साथ की साझेदारी

वही  दीनदयाल हेल्थ एन्ड एजुकेशनल वेलफ़ेयर सोसाइटी सासाराम के संस्थापक ने भी रोहतास टीम का हौसला बढ़ाया और सभी खिलाड़ियों को अपने संस्था की तरफ से निःशुल्क टी शर्ट प्रदान किया। उन्होंने कहा कि सॉफ्ट टेनिस को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहायता करेंगे। वही सामाजिक कार्यकर्ता व श्री गुरुतेग बहादुर जी सेवादार ग्रुप के दशमेश सिंह बरनाला ने भी सभी खिलाड़ियों को अग्रिम जीत की शुभकामना दिया। सुभकामना देने वालों में संतोष कुमार,  शुधाकर मिश्रा स्पोर्ट्स टीचर एबीआर स्कूल  श्रीभगवान सिंह, संतोष समाधान बजरंगी कुमार (पत्रकार)के अलावा अन्य लोग शामिल थें।

सभी खेलों के अपने अपने फायदे: डॉ पृथ्वी पाल

जहानाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोविता के लिए रोहतास टीम का चयन एव फ़ोटो सेशन के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे एबीआर फाउंडेशन स्कूल के निदेशक डॉ पृथ्वी पाल सिंह ने सॉफ्ट टेनिस खेल को बेहतर खेल बताया। साथ ही साथ उन्होंने सॉफ्ट टेनिस खेल के बारे में पूर्ण जानकारी लेते हुए खुद सॉफ्ट टेनिस रैकेट लेकर कोर्ट पर उतर गए और खेल कर सॉफ्ट टेनिस का आनंद लिया। श्री सिंह ने सॉफ्ट टेनिस खेल को अपने स्कूल में जल्द से जल्द शुरू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी खेलो के अपने अपने फायदे हैं इसलिए एबीआर स्कूल हर खेल को बढ़ावा देने में हमेशा प्रयासरत रहता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय कैम्पस में ही टेनिस कोर्ट का निर्माण कराया जाएगा जहाँ बच्चे सॉफ्फ टेनिस का प्रैक्टिस करेंगे।(रोहतास: 7वीं बिहार राज्य)
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.