सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

रोहतास : एसटीएफ ने दावथ में 7 लोगों को ऊर्जा चोरी करते पकड़ा

बिक्रमगंज : विद्युत विभाग के एसटीएफ की टीम ने गुरुवार को विद्युत ऊर्जा चोरी करते दावथ क्षेत्र के 7 लोगों को पकड़, उनके विरुद्ध दर्ज  कराया प्राथमिकी। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र के कुछ लोग  बिना विद

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
14 अक्टूबर 2022, 12:58 PM (14 अक्टूबर 2022) 532 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
बिक्रमगंज : विद्युत विभाग के एसटीएफ की टीम ने गुरुवार को विद्युत ऊर्जा चोरी करते दावथ क्षेत्र के 7 लोगों को पकड़, उनके विरुद्ध दर्ज  कराया प्राथमिकी। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र के कुछ लोग  बिना विद्युत कनेक्शन लिए बिजली का उपभोग कर रहे हैं। उक्त सूचना पर दावथ क्षेत्र अंतर्गत एसटीएफ की टीम के नेतृत्व में  एक जांच दल का गठन किया गया।उक्त जांच दल में नीरज प्रभाकर सहायक विद्युत अभियंता (एसटीएफ) सासाराम, कौशलेंद्र कुमार कनीय विद्युत अभियंता दावथ, अन्य क्षेत्रीय मिस्री मौजूद थे।  निरीक्षण के क्रम में जांच दल ने पाया गया कि बिना कोई वैध विद्युत कनेक्शन के अवैध रुप से विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही है। इस मामले में
जगोधरा निवासी  श्रीपति दुबे पर 51 हजार 180 रुपये, सुनील चौधरी पर 68 हजार 932 रुपये, विश्वनाथ साह पर 1 हजार 990 रुपये एवं अजय राम पर 25 हजार 880 रुपये का राजस्व क्षति पहुँचाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उपरोक्त व्यक्तियों के परिसर में मीटर  अधिष्ठापित नहीं थे एवं विद्युत संबंधित कागजात की मांग करने पर कोई कागजात नहीं दिखाई गई।  विदित हो कि बहुआरा निवासी सुदर्शन शर्मा पर 22 हजार 983 रुपये, मीरा देवी पर 14 हजार 047 रुपये, शाखीचन्द राम पर 5 हजार302 रुपये आर्थिक दंड लगाई गई है। ऊक्त उपभोक्ताओं के परिसर में अधिष्ठापित मीटर को बाईपास कर अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी ।

Read also :    समस्तीपुर : करवा चौथ पर्व में विवाहित सुहागिन पति की लंबी आयु स्वस्थ सुख- समृद्धि एवं खुशियां की कामना करेंगे

उन लोगों द्वारा किए गए मीटर बाईपास से वास्तविक पठन अवरुद्ध हो रहा था। कनीय विद्युत अभियंता दावथ कौशलेंद्र कुमार ने बताया  कि शीर्ष कंपनी के निर्देशानुसार विद्युत ऊर्जा चोरी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।  सहायक विद्युत अभियंता बिक्रमगंज रविशंकर कुमार ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि, जो भी उपभोक्ता मीटर बाईपास कर विद्युत का उपयोग कर रहे हैं। वह दुरुस्त कर लें साथ ही साथ जो व्यक्ति विद्युत संबंध नहीं लिए हैं वह अपना विद्युत संबंध ले लें । जिनका बकाया पर विद्युत कनेक्शन काटा जाता है तो बकाया राशि और रिकनेक्शन शुल्क जमा करने के पश्चात हीं विद्युत ऊर्जा का उपयोग करें अन्यथा पकड़े जाने पर आर्थिक जुर्माना के साथ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। इस माह में अब तक 18 व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
मारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!