गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

रोहतास : झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की काटनी पड़ी पैर

रोहतास : रोहतास जिले के चेनारी से एक डॉक्टर की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। दरअसल बान्दू गाँव के रहने वाले धनंजय राम का एक्सीडेंट के कारण पैर फ्रैक्चर कर गया था। जिसके बाद परिजनों द्वारा विकास नर्सिंग होम एंड ट्रामा सेंटर के क्लीनिक

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
2 नवंबर 2022, 05:03 PM IST (2 नवंबर 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 02:11 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

रोहतास : रोहतास जिले के चेनारी से एक डॉक्टर की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। दरअसल बान्दू गाँव के रहने वाले धनंजय राम का एक्सीडेंट के कारण पैर फ्रैक्चर कर गया था। जिसके बाद परिजनों द्वारा विकास नर्सिंग होम एंड ट्रामा सेंटर के क्लीनिक पर ईलाज कराने के लिए मरीज धनंजय राम को ले गए। तो डॉक्टर राजू ने मरीज धनंजय राम का ऑपरेशन कर स्टील प्लेट पैर में लगाने की बात कही। साथ ही डॉक्टर ने वाराणसी से किसी बड़े डॉक्टर को बुलाकर ऑपरेशन करने की बात परिजनों से कही गई। जिसके बाद डॉक्टर के आश्वासन पर परिजनों द्वारा धनंजय राम का इलाज करवाया गया। मरीज धनंजय राम के पैर का ऑपरेशन किया गया।

यह भी पढ़े :- PM MODI ने झुग्गीवासियों को दिया बड़ा तोहफा, कालकाजी में 3,024 नवनिर्मित फ्लैटों का करेंगे उद्घाटन

ऑपरेशन के कुछ दिनों बाद मरीज धनंजय राम के पैर में दर्द बढ़ने लगा। उसके बाद भी डॉक्टर द्वारा लगातार इलाज किया गया। लेकिन मरीज की स्थिति ज्यादा बिगड़ने के बाद मरीज के परिजनों ने उसका ईलाज बड़े अस्पताल में कराने के लिए ले गये तो डॉक्टरों ने जाँच के उपरांत मरीज धनंजय राम के पैर में जख्म होने के कारण पूरी तरह से पैर सड़ जाने की बात कही। स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि मरीज धनंजय राम का पैर काटने तक की नौबत आ गई है। जिसके बाद गुस्साए परिजनों के द्वारा विकास नर्सिंग होम एंड ट्रामा सेंटर पर पहुंचकर हंगामा किया गया। और डॉक्टर से मरीज की ईलाज कराने के पैसे एवं दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

वही इस मामले में सिविल सर्जन रोहतास के.एन.तिवारी ने फर्जी क्लीनिक एवं झोलाछाप डॉक्टर के विरुद्ध जाँच कर कार्रवाई करने का परिजनों को आश्वासन दिया है। सिविल सर्जन के.ऐन. तिवारी ने कहा कि जिले में चल रहे अवैध क्लीनिक एवं झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई करने का पत्र पूर्व में ही जारी कर दिया गया है। वैसे डॉक्टरों और क्लिनिको की पहचान कर जाँच कर कारवाई करने की बात कही है।(झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही, झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही)