गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

रोहतास: राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता के पहले दिन रोहतास को मिला दो मेंडल, प्रियल को गोल्ड तो शगुन को मिला सिल्वर मेडल

सासाराम। जहानाबाद के स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स पर आयोजित तीन दिवसीय सातवीं बिहार राज्य सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप प्रतियोगिता का पहला दिन रोहतास के लिए सुखद रहा। प्रतिस्पर्धा के पहले दिन ही रोहतास ने 2 मेडल हासिल करके जिले का नाम रोशन किया। बता दें

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
22 जुलाई 2022, 05:14 PM IST (22 जुलाई 2022) अपडेट: 4 नवंबर 2026, 08:57 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम। जहानाबाद के स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स पर आयोजित तीन दिवसीय सातवीं बिहार राज्य सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप प्रतियोगिता का पहला दिन रोहतास के लिए सुखद रहा। प्रतिस्पर्धा के पहले दिन ही रोहतास ने 2 मेडल हासिल करके जिले का नाम रोशन किया। बता दें कि शुक्रवार को प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर 12 की बालिका वर्ग में रोहतास की शगुन सिंह एवं प्रिय का फाइनल में  हुआ जहां प्रियल ने शगुन सिंह को हरा कर गोल्ड मेडल हासिल किया।(रोहतास: राज्य स्तरीय सॉफ्ट)

Read Also: रोहतास: जिले में कोरोना के 35 एक्टिव मरीज, सभी होम आइसोलेटेड, बढ़ रहा संक्रमण, पांच दिनों में मिले 38 नए मरीज

इसके पूर्व रोहतास की सगुन सिंह ने पटना की आरूषी कुमारी को 4-0,4-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वही रोहतास की प्रियल ने भोजपुर की रोशनी को 4-2, 4-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस तरह से रोहतास की दोनों अंडर 12 की बालिका फाइनल में पहुंची। फाइनल मुकाबले में रोहतास की प्रियल ने अपने ही जिले की शगुन सिंह को 4-1, 4, 4-0 से हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया, जबकि शगुन सिंह को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। वह इसकी जानकारी देते हुए सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ रोहतास के सचिव रमेश मेहता ने बताया कि अंडर 12 की प्रतियोगिता काफी रोचक रही और रोहतास की ही दोनों बालिका फाइनल में एक दूसरे से भिड़ी। उन्होंने बताया कि मुकाबले के पहले दिन ही रोहतास जिला ने दो मेडल हासिल किया।(रोहतास: राज्य स्तरीय सॉफ्ट)
वही श्री मेहता ने इसके लिए दोनों खिलाड़ियों को बधाई दिया। वही रोहतास जिले को मेडल मिलने पर जिले के लोगों में भी काफी खुशी देखी गई। सासाराम के युवा समाजसेवी दशमेश सिंह बरनाला ने कॉल कर के दोनों विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दिया। इधर ए बी आर फाउंडेशन स्कूल के सचिव डॉ पृथ्वी पाल सिंह ने भी कॉल कर के विजेता खिलाड़ियों के साथ साथ रोहतास टीम को बधाई दिया। अन्य शुभकामनाएं देने वालों में संजीव कुमार, बजरंगी कुमार, संतोष कुमार, सहित अन्य लोग शामिल थें।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.