सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

रोहतास: पहाड़ से गिर कर 22 वर्षीय युवक की मौत

रोहतास: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बढ़ैयाबाग के समीप स्थित गायघाट पहाड़ी पर चढ़ने के दौरान अनियंत्रित होकर गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी है. मृतक युवक के शव को स्थानीय लोगों की सूचना पर मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अप

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
21 मई 2022, 12:51 PM (21 मई 2022) 393 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

रोहतास: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बढ़ैयाबाग के समीप स्थित गायघाट पहाड़ी पर चढ़ने के दौरान अनियंत्रित होकर गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी है. मृतक युवक के शव को स्थानीय लोगों की सूचना पर मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस संबंध में जानकारी देते हुए मुफस्सिल थानाध्यक्ष रिजवान अहमद खान ने बताया कि शनिवार की अहले सुबह स्थानीय लोगों के द्वारा थाने को सूचना दी गई गायघाट पहाड़ी के पास एक युवक का शव लावारिस हाल में पड़ा हुआ है.(रोहतास: पहाड़ से गिर)

Read Also: रोहतास: नहौना बीडीसी की सदस्यता रद्द करने को लेकर रेहाना खातून ने राज्य निर्वाचन आयोग को लिखा आवेदन, रूपा कुमारी पर गलत निवास प्रमाण पत्र देकर चुनाव जीतने का है आरोप
घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस टीम ने बढ़ैयाबाग के समीप स्थित गायघाट पहाड़ी के समीप मृत पड़े युवक के शव को अपने कब्जे में ले लिया. उसके बाद युवक के शव की तलाशी लेने के बाद पहचान की गई. पुलिस द्वारा मृतक युवक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई. परिजनों के मौके पर पहुंचते ही पुलिस द्वारा अन्य प्रक्रिया शुरू की गई. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमरा तालाब गांव निवासी संजय साह का पुत्र 25 वर्षीय गौतम कुमार गुप्ता बताया गया है. मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. हालांकि इस घटना में मृतक के परिजनों से पूछे जाने पर कुछ भी बताने से इंकार किया है. (रोहतास: पहाड़ से गिर)
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी से पता चला है की युवक के शव को देखने से आशंका व्यक्त करते हुए बताया गया कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि कही किसी के द्वारा हत्या कर उसके शव को पहाड़ी के समीप फेंक दिया गया होगा, मृतक युवक के चेहरे पर कई कटे के निशान हैं पैर से भी खून बह रहा था. थानाध्यक्ष ने कहा कि मृतक युवक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्टता जाहिर होगी की युवक की मौत कैसे और किस तरह से हुई है.
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!