सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

लुटेरी दुल्हन ने इलाके में मचाया कोहराम, शादी के 48 घंटे के अंदर ही 3 लाख के जेवर लेकर हुई फरार

पटना डेस्क: एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुन आप भी दंग रह जाएंगे. जी हां, चकेरी में शादी के दूसरे दिन ही लुटेरी दुल्हन तीन लाख की कीमत के सोने के जेवरात लेकर नौ दो ग्यारह हो गई. चकेरी के अहिरवार निवासी एक्स एयरफोर्स कर्मी राज कुमार दीक्षित

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
25 अप्रैल 2023, 01:22 PM (25 अप्रैल 2023) 509 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुन आप भी दंग रह जाएंगे. जी हां, चकेरी में शादी के दूसरे दिन ही लुटेरी दुल्हन तीन लाख की कीमत के सोने के जेवरात लेकर नौ दो ग्यारह हो गई. चकेरी के अहिरवार निवासी एक्स एयरफोर्स कर्मी राज कुमार दीक्षित ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे राज कार्तिकेय की शादी के लिए समाचार पत्र में मेट्रोमोनियल दिया था.

शादी के बाद दुल्हन के कांड ने पति का किया बुरा हाल, सुहागरात का इंतजार कर रहे दूल्हे को जिंदगी भर अब नहीं आएगी नींद

एक रिपोर्ट के अनुसार संपर्क होने पर बीते फरवरी माह में नवाबगंज निवासी शालिन त्रिवेदी के साथ कल्याणपुर स्थित आर्य समाज मंदिर और रजिस्ट्रार के यहां विवाह करवाया था.

बिहार में रिहाई पर बड़ी सियासत: आनंद मोहन ने कहा…कौन है मायावती.. नहीं जानता….

पीड़ित परिवार ने लुटेरी दुल्हन से जब संपर्क करने का प्रयास किया तो वह ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये की मांग करने लगी. साथ ही विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी, जिसके बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है. पीड़ित परिवार ने चकेरी पुलिस से इस पूरे मामले की शिकायत की लेकिन कार्रवाई कुछ नहीं हुई. इसके बाद पीड़ित पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड से मिले उनके आदेश पर चकेरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की.

IAS Success Story: गांव की पहली पढ़ी-लिखी लड़की, ससुराल में हुई पिटाई तो बन गई आईएएस अफसर

आरोप है कि शादी के दूसरे दिन ही शालिनी अपनी मां की बीमारी का बहाना बताकर जोर-जोर से रोने लगी और करीब 3 लाख रुपए के जेवरात लेकर चली गई. कई दिन बीतने के बाद जब शालिनी घर वापस नहीं आई, तो दीक्षित परिवार ने फोन पर संपर्क किया तो वह घर आने से मना करते हुए जोरजोर से चिल्लाने लगी साथ ही और 1 लाख रुपये की मांग करने लगी और पैसा ना देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी देने लगी.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!