सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

चौकीदार की निर्मम पिटाई के मामले में रालोजपा की टीम वैशाली एसपी से की मुलाकात,दोषी थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की माँग

  हाजीपुर वैशाली:-चौकीदार की निर्मम पिटाई के मामले में रालोजपा की टीम वैशाली एसपी से की मुलाकात,दोषी थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की माँग चौकीदार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर दलित सेना व रालोजपा की एक शिष्ठ मंडल दलित सेना के प्रदेश प्रधान

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
30 जनवरी 2023, 04:30 PM (30 जनवरी 2023) 134 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

हाजीपुर वैशाली:-चौकीदार की निर्मम पिटाई के मामले में रालोजपा की टीम वैशाली एसपी से की मुलाकात,दोषी थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की माँग

चौकीदार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर दलित सेना व रालोजपा की एक शिष्ठ मंडल दलित सेना के प्रदेश प्रधान महासचिव सह दिशा सदस्य घनश्याम कुमार दाहा के नेतृत्व में वैशाली एसपी से समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मुलाकात किया। शिष्ठ मंडल में राष्ट्रीय महासचिव ब्रह्मदेव राय,दलित सेना के जिला अध्यक्ष राम प्रवेश पासवान,छात्र रालोजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन,प्रदेश संगठन सचिव शिवनाथ पासवान,वरिष्ठ नेता कामेश्वर प्रसाद सिंह,मनोज चौरसिया,महुआ प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान,प्रो वायजुल हक,हरिहर पासवान,विंदेश्वर पासवान,पूर्व मुखिया लालबाबु पासवान शामिल थे। शिष्ठ मंडल ने बीते दिनों राजापाकर थाना प्रभारी द्वारा पीड़ित चौकीदार रघुनाथ पासवान को पीटे जाने व जाति सूचक गाली गलौज करने की बात को पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया एवं अमानवीय हरकत करने वाले थाना अध्यक्ष को हटाकर ईमानदार जांच करवाने का अनुरोध किया साथ ही पीड़ित चौकीदार के परिवार को असुरक्षा के अंदेशे को मद्देनजर रखते हुए त्वरित जांचकर न्यायोचित कार्रवाई करने की मांग किया। एसपी मनीष ने मामले को गंभीरता से देखते हुए जल्द जांचकर कार्रवाई करने की बात को कहा।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!