गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

रिश्ता हुआ शर्मशार: अकेले में सौतेली बेटी को नोचता था बाप!

एक बेहद शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 23 वर्षीय पुत्री के साथ उसके ही कलयुगी सौतेले पिता के द्वारा दुराचार जैसी काली करतूत करने का मामला सामने आया है। घटना परसवाड़ा थाना क्षेत्र के खुर्सीटोला की बताई जा रही है। आरोपी मूल रूप

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
16 फरवरी 2023, 08:54 PM IST (16 फरवरी 2023) अपडेट: 20 अक्टूबर 2026, 02:30 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

एक बेहद शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 23 वर्षीय पुत्री के साथ उसके ही कलयुगी सौतेले पिता के द्वारा दुराचार जैसी काली करतूत करने का मामला सामने आया है। घटना परसवाड़ा थाना क्षेत्र के खुर्सीटोला की बताई जा रही है। आरोपी मूल रूप से अलीगढ, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। परसवाङा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी पिता 53 वर्षीय धर्मवीर जाटव को गिरफ्तार कर लिया है।

एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस से शिकायत करते हुये युवती ने बताया कि उसकी माता ने अपने पहले पति को छोङकर दुसरा विवाह किया था। उसका सौतेला पिता उसके उपर बुरी नियत रखकर आये दिन उसके साथ गलत हरकत करता था। रात में उसे दुसरे कमरे में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया गया है। दो दिनों तक लगातार उसके साथ दुराचार की घटना को उसके सौतेले पिता ने अंजाम दिया। घटना से डरी सहमी युवती तीसरे दिन अपनी मौसी बहन के घर चली गई।

वहीं, आरोपी पिता ने उसे डरा धमकाकर मारने-पिटने की धमकी देकर उसे पुनः अपने घर ले आया। जैसे ही युवती का सौतेला पिता काम करने घर से निकला, डरते हुये ही युवती परसवाङा थाना पहुची जहां पर आरोपी पिता के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करते हुये उसने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।