शनिवार, 19 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

रजनीकांत अध्यक्ष और अमर शंकर को दी गई सचिव की जिम्मेवारी

बेगूसराय:- ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन मटिहानी अंचल का सम्मेलन सफापुर पंचायत के महमदपुर गौतम स्वास्थ्य केंद्र में जीडी कॉलेज इकाई अध्यक्ष अनंत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान संगठनिक सत्र में सर्वसम्मति से रजनीकांत को अध्य

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
9 फरवरी 2023, 01:49 PM (9 फरवरी 2023) 651 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बेगूसराय:- ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन मटिहानी अंचल का सम्मेलन सफापुर पंचायत के महमदपुर गौतम स्वास्थ्य केंद्र में जीडी कॉलेज इकाई अध्यक्ष अनंत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान संगठनिक सत्र में सर्वसम्मति से रजनीकांत को अध्यक्ष,उपाध्यक्ष रवि कुमार,सुमित कुमार,सचिव अमरशंकर कुमार,सह सचिव सुमित कुमार,राजकिशोर कुमार एवं कोषाध्यक्ष ललित कुमार चुने गए। सम्मेलन के बतौर मुख्य अतिथि सम्मेलन को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के राज्य अध्यक्ष अमीन हमजा ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 जो शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से ध्वस्त करने, आडंबर की ओर भेजने की नीति है, यह हमारे देश के लिए एक धब्बा है। इस व्यवस्था में अमीर वर्गो की पढ़ाई के लिए एक सौ विदेशी विश्वविद्यालय देश के अंदर लाया जाएगा जिसमें गरीब बच्चे नहीं पढ़ पाएंगे। 

ऐसी शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ आम छात्रों को एकत्रित होकर तानाशाही सरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई अख्तियार करना पड़ेगा।

जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा कि बेगूसराय में रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना हमारे संगठन के आंदोलनों में प्राथमिक स्थान रखता है जिसे लेकर हमारा संगठन 12 13 मार्च 2023 को अपने संगठन का ऐतिहासिक जिला स्तरीय सम्मेलन बिहट में करेगा जिसमें जिलेभर के छात्र प्रतिनिधि बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इस बीच आम सभा में सीपीआई मटिहानी अंचल मंत्री आनंद प्रसाद सिंह ने कहा कि शिक्षा और रोजगार के मामले में केंद्र सरकार की मंशा साफ नहीं है, इस पर आम जनता को ध्यान देना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान सभा को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय संयोजक किशोर कुमार, बेगूसराय जिला कोषाध्यक्ष नितेश कुमार मोनू, जिला कार्यकारिणी सदस्य सत्यम भारद्वाज,बसंत कुमार, एआईवाईएफ नेता अजय कुमार सहित कई छात्र नेताओं ने संबोधित किया।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!